Shahrukh Khan Celebrate Sunil Narine Century: सुनील नारायण के पहले टी20 शतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ छह विकेट पर 223 रन बनाए. नारायण ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में छह छक्कों और 13 चौकों से 109 रन की पारी खेली. उन्होंने अंगकृष रघुवंशी (30) के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करके नाइट राइडर्स के बड़े स्कोर का मंच तैयार किया. इन दोनों के बाद 21 अतिरिक्त रन टीम की ओर से तीसरे सर्वोच्च स्कोर रहे. रिंकू सिंह (नौ गेंद में नाबाद 20, दो छक्के, एक चौका) ने अंत में तेजतर्रार पारी खेली.
#ShahRukhKhan is happiest seeing Sunil Narine hitting his first century ❤️👑#KKRvRR pic.twitter.com/crddezLJWU
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) April 16, 2024
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
35 साल 326 दिन की उम्र में नरेन ने अपने करियर का पहला शतक लगाया. यह शतक कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 49 गेंदों में आया. वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर नरेन को ऊपरी क्रम में मौका दिया गया है. नरेन के इस शतक पर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan Reaction Viral on Sunil Narine Century) की ओर से रिएक्शन सामने आया है. किंग खान स्टैंड्स में सुनील नरेन की बल्लेबाज़ी का लुत्फ़ उठा रहे थे और जैसे ही नरेन के शतक पूरा किया किंग खान स्टैंड्स में झूम उठे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं