Shaheen Afridi-Babar Azam Rift Speculation: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मैनेजर वहाब रियाज ने शाहीन शाह अफरीदी और बाबर आजम के बीच मतभेद की खबरों को खारिज किया है. दरअसल, वर्ल्ड कप में मिली शिकस्त के बाद शाहीन अफरीदी को वाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया था. लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन और लचर रहा. जिसके बाद पीसीबी ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए बाबर आजम को एक बार फिर वनडे और टी20 फॉर्मेट का कप्तान नियुक्त किया है.
पीसीबी के इस बड़े फैसले के बाद मीडिया में ऐसे खबरें आ रही थीं कि शाहीन कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद बोर्ड से नाखुश हैं. तेज गेंदबाज के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने इस मुद्दे को और तूल दी थी. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे टी20 सीरीज से पहले रियाज ने स्पष्ट किया है कि शाहीन और बाबर के बीच सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहें सच नहीं है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
विजडन के साथ हुई बातचीत के दौरान रियाज ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों को लेकर पाकिस्तान में काफी अटकलें लग रही हैं. हम वास्तव में अपने टीम के वातवरण को खराब कर रहे हैं. जब तक चीजें स्पष्ट नहीं थीं तबतक सोशल मीडिया पर लोग काफी कुछ कह रहे थे. अगर हम काकुल (फिटनेस कैंप) नहीं गए होते तो लोग दोनों खिलाड़ियों के बीच मारपीट का आरोप भी लगा देते.
रियाज ने आगे बताया कि जब हम वहां (फिटनेस कैंप) गए तो उनके बीच पूरी तरह से दोस्ताना माहौल देखा. टीम के सभी लड़के एकजुट थे. वे अभ्यास और इफ्तार के बाद एक साथ स्नूकर रूम में जाते थे. यही नहीं वह साथ में टीवी भी देखते थे. वास्तव में वहां का बहुत अच्छा माहौल था.
वहाब रियाज ने मीडिया से अफवाहें न फैलाने की गुजारिश की है. उनका कहना है कि टीम पहले से कहीं अधिक एकजुट है. उन्होंने कहा, 'हमें ऐसी खबरों को फैलाने से पहले उसकी सच्चाई की पुष्टि करनी चाहिए.'
यह भी पढ़ें- जब धोनी ने टपकाया रसेल का लॉलीपॉप कैच, सीएसके के खिलाड़ियों की 'चूं' तक नहीं निकली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं