MS Dhoni Dropped Catch: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तुलना दुनिया के महान विकेटकीपरों में होती है. मौजूदा समय में वह आईपीएल में शिरकत कर रहे हैं. यहां एक मुकाबला 8 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में सीएसके की टीम को 7 विकेट से जीत मिली. मैच के दौरान धोनी से एक बड़ी चूक देखी गई, लेकिन इसका कुछ खास खामियाजा टीम को नहीं भुगतना पड़ा.
दरअसल, केकेआर की बल्लेबाजी के दौरान सीएसके के लिए पारी का 18वां ओवर मुस्तफिजुर रहमान डाल रहे थे. रहमान के इस ओवर में विपक्षी टीम के लिए विध्वंसक बल्लेबाज आंद्रे रसेल बल्लेबाजी कर रहे थे. सीएसके के गेंदबाज ने रसेल को अपने जाल में फंसा ही लिया था, लेकिन विकेट के पीछे धोनी काफी सुस्त नजर आए.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
नतीजा यह रहा कि गेंद उनके हाथ से छिटक गई. इसके बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक दीर्घा में उपस्थित प्रशंसक भी बिल्कुल स्तब्ध नजर आए. कमेंट्री बॉक्स में मौजूद कमेंटेटर भी इस दौरान हैरान नजर आए. उनका कहना था आईपीएल में इतनी शांति पहले कभी नहीं देखी थी.
मैच के बाद क्रिकबज पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर साइमन डूल ने इस घटना पर मजेदार बातचीत की. डूल ने कहा कि धोनी के कैच छोड़ने पर किसी ने एक शब्द नहीं बोला. मुझे गेंदबाज को प्रतिक्रिया देते हुए देखना अच्छा लगता.
इसपर माइकल वॉन जवाब देते हुए कहते हैं कि आप देख सकते हैं कि वह (गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान) ऐसा करना चाहता था. इसके लिए वह आगे भी आया. फिर उसने सोचा ओह! यह तो एमएस धोनी हैं. इसलिए शायद उसने कुछ नहीं बोला.
मोर्गन ने गायकवाड़ की सराहना कीइस दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने सीएसके के नवनिर्वाचित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर सराहना की. उनका मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गायकवाड़ के बल्ले से निकली अर्धशतकीय पारी से न केवल उन्हें आत्मविश्वास प्राप्त होगा, बल्कि उनकी कप्तानी में भी यह पारी फायदा पहुंचाएगी.
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप से पहले मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का बड़ा बयान, जानें विराट कोहली को लेकर क्या कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं