U19 Women's World Cup Final: विश्व चैंपियन बनने के बाद भारत की कप्तान शेफाली वर्मा (Shafali Verma Women's U19 WC) इमोशनल भी नजर आई और उनके आंखों से आंसू भी निकले, दरअसल, मैच के बाद शेफाली इंटरव्यू दे रहीं थी, तभी बात करते-करते भारतीय कप्तान के आंखों से आंसू निकल आए और फूट-फूटकर रोने लगी. आईसीसी ने सोशल मीडिया पर शेफाली के इमोशनल अंदाज को भी शेयर किया है. शेफाली की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम ने महिला टी-20 का खिताब जीतकर यकीनन एक नया इतिहास लिख दिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
शेफाली की कप्तानी में भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने वही काम किया जो साल 2007 में धोनी की कप्तानी में भारत ने पहली बार टी-20 विश्व चैंपियन का खिताब जीता था. बता दें कि साल 2007 में पहली बार टी-20 विश्व कप खेला गया था और भारत खिताब जीतने में सफल रहा था. सबसे दिलचस्प बात ये था कि टी-20 का पहला सीजन भी साउथ अफ्रीका में खेला गया था. अब महिला अंडर 19 टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन भी साउथ अफ्रीका में खेला गया और भारतीय टीम खिताब जीतने में सफल रही.
फाइनल मैच की बात करें तो भारतीय महिला खिलाड़ियों ने जबरदस्त खेल दिखाकर इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर पहली बार अंडर 19 टी-20 विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया.
भारतीय महिला टीम ने पहले आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को 36 गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारत ने इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया. (भाषा के साथ इनपुट)
ये भी पढ़े-
पठान में डेविड वॉर्नर ने शाहरूख खान को किया रिप्लेस, देखें मजेदार वीडियो
बाबर आजम और विराट कोहली में कौन है बेस्ट, अजहर ने बताया
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं