Sanju Samson Presented Team India Special Jersey: वेस्टइंडीज में इतिहास रचकर भारतीय टीम भारत आ गई है. खिलाड़ियों के स्वदेश में पैर रखते ही फैंस ने जयकारें के साथ उनका स्वागत किया. कुछ ही देर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे खास मुलाकात करने वाले हैं. पीएम मोदी के बाद भारतीय धुरंधर शाम को मुंबई पहुंचेंगे. जहां मरीन ड्राइव पर एक ओपन बस में वह 'विजय परेड' का हिस्सा होंगे. इस दौरान खिलाड़ी एक विशेष जर्सी में नजर आएंगे.
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खास जर्सी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है. जिसमें एक महत्वपूर्ण अपडेट नजर आ रही है. सैमसन की तरफ से साझा किए गए तस्वीर में देखा जा सकता है कि बीसीसीआई लोगो के शीर्ष पर एक दूसरा सितारा है. यह सितारा टीम इंडिया के दूसरी टी20 वर्ल्ड कप जीत को प्रदर्शित कर रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

यही नहीं जर्सी के मध्य में साफ-साफ बड़े शब्दों में लिखा गया है "चैंपियंस". यह शब्द भारतीय टीम के कठिन परिश्रम को दर्शाता है. पहली बार टीम इंडिया ने साल 2007 में टी20 के खिताब को अपने नाम किया था. उस दौरान टीम के कप्तान एमएस धोनी थे. टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पड़ोसी देश पाकिस्तान को मात देते हुए खिताब पर कब्जा जमाया था.
बता दें टीम इंडिया ने अबतक आईसीसी के 4 बड़े ट्रॉफी अपने नाम किए हैं. ब्लू टीम पहली बार 1983 में वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी. उस दौरान ब्लू टीम ने कपिल देव की अगुवाई में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था. उसके बाद टीम इंडिया ने 2007 और 2011 में धोनी की देखरेख में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाया था. अब करीब 13 साल बाद रोहित ने भारतीय टीम को ट्रॉफी दिलाई है.
यह भी पढ़ें- रितिका सजदेह की तस्वीर देख कांपी रूह, 'बेरिल तूफान' की चपेट में आने से समुद्री जीव भी नहीं बचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं