Ritika Sajdeh Shares Heart-Wrenching Pics Of Hurricane From Barbados: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली यादगार जीत के बाद भारतीय टीम 'बेरिल तूफान' की वजह से कुछ दिन तक बारबाडोस में फंस गई थी. दरअसल, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला गया था. ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के अगले ही दिन बाद टीम इंडिया को भारत के लिए रवाना होना था. लेकिन तूफान कि भयावकता को देखते हुए खिलाड़ियों को द्वीप राष्ट्र में ही रहना पड़ा. हालांकि, जैसे ही एक बार मौसम साफ हुआ भारत सरकार ने खिलाड़ियों को वापस लाने के लिए बड़ा कदम उठाया. मौजूदा समय में सभी खिलाड़ी देश में हैं और जश्न का दौर चल रहा है.
टीम इंडिया सही सलामत घरेलू जमीं पर उतर तो चुकी है, लेकिन कैप्टन रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की तरफ से साझा किए गए कुछ तस्वीरों को देखकर 'बेरिल तूफान' की भयावकता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रितिका ने जो तस्वीरें साझा की हैं. उन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तूफान का असर समुद्री जीवों पर भी रहा. उन्होंने कुछ मरी हुई मछलियों और कछुए के अंडों की तस्वीरें साझा की हैं. ये जीव तूफान के चपेट में आकर तट पर आ गए थे. जिससे इनकी मृत्यु हो गई.

विशेष उड़ान से भारत पहुंची टीम इंडिया
भारतीय टीम को एयर इंडिया के खास विमान बोइंग 777 से राजधानी दिल्ली लाया गया है. इसमें खिलाड़ियों के साथ-साथ सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों की पत्नियां भी शामिल रहीं.
रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार (29 जून) को फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से मात देते हुए खिताब जितने में कामयाब हुई थी.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में विश्व विजेता: काटा केक और डाला भांगड़ा, रोहित बन गए बच्चे, जरा जश्न देखिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं