विज्ञापन

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ के सआदतगंज स्थित एक मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला पर देवी-देवताओं के आभूषण चोरी करने का आरोप है. महिला मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ ले गई, जबकि श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब बताया जा रहा है.

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज में महिला को चोरी करते देखा जा सकता है.
NDTV

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक मंदिर के भीतर दिनदहाड़े हुई चोरी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है. आरोप है कि एक महिला श्रद्धालु के वेश में मंदिर में दाखिल हुई और मौका मिलते ही देवी-देवताओं के आभूषण लेकर फरार हो गई. पूरी घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, महिला ने मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ उतार ली. इसके अलावा मंदिर में विराजमान श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब बताया जा रहा है. चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया. इसके बाद मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां दिखाई दी हैं.

पुलिस का क्या कहना है?

मामले में पुलिस का कहना है कि अभी लिखित तहरीर का इंतजार किया जा रहा है. तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, फुटेज के आधार पर महिला की पहचान करने का प्रयास जारी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला अकेले वारदात को अंजाम देने आई थी या उसके साथ कोई और भी शामिल था.

मंदिर के पुजारी सियाराम अवस्थी ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच की है. उनके अनुसार, महालक्ष्मी माता का चांदी का छत्र और नथुनी चोरी हुई है, जबकि हनुमानगढ़ी में स्थापित श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब मिला. उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज अपने साथ ले गई है और जांच कर रही है. पुजारी ने यह भी कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन CCTV में दिखाई देने वाली महिला अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

यह भी पढ़ें: पंजाब में झोटा हत्याकांड के बाद बड़ा फैसला, इन दो दवाईयों की बिक्री पर रोक, केमिस्ट की शिकायत क्या?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Theft
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com