पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) रोड सेफ्टी विश्व सीरीज (Road Safety World Series) के दूसरे सत्र में मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स India legends Team) की अगुवाई करेंगे. आयोजकों ने गुरुवार को यह घोषणा की. यह टूर्नामेंट 10 सितंबर से 22 दिन तक विभिन्न स्थलों पर खेला जाएगा. टूर्नामेंट का पहला मैच कानपुर में होगा जबकि रायपुर में दोनों सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा.
Asia Cup 2022: क्या 4 सितंबर को फिर IND vs PAK मैच होगा, जानिए क्या है पूरा समीकरण
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिन दो अन्य स्थानों पर मैच खेले जाएंगे उनमें इंदौर और देहरादून शामिल हैं. टूर्नामेंट में इस बार न्यूजीलैंड लीजेंड्स की टीम भी भाग लेगी. देश और विश्व भर में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के मुख्य उद्देश्य के साथ खेले जाने वाली इस प्रतियोगिता में भारत और न्यूजीलैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीमें भी हिस्सा लेंगी. इस सीरीज को भारत सरकार के परिवहन मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय का समर्थन हासिल है.
"मुझे इससे पहले कभी इस तरह का अनुभव नहीं था " विराट कोहली के बारे में बोले सूर्यकुमार यादव
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि रोड सेफ्टी विश्व सीरीज सामाजिक बदलाव में अहम भूमिका निभाएगी तथा सड़क और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों का नजरिया बदलने के लिए आदर्श मंच के रूप में काम करेगी. ''
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘‘रोड सेफ्टी विश्व सीरीज क्रिकेट के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए बहुत अच्छी पहल है। हम चाहते हैं किस देश का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक रहें और सड़क से जुड़े सभी नियमों और दिशा निर्देशों का पालन करें. इसके लिए हमें लोगों में जागरूकता पैदा करनी है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज इसमें अहम भूमिका निभाएगी.
सूर्यकुमार यादव ने मचाया बवाल, लगाया ऐसा शॉट जिसे देख गेंदबाज ही नहीं विराट के भी उड़े होश- Video
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं