विराट कोहली (Virat Kohli) सालों से भारत के स्टार बल्लेबाज रहे हैं. हालांकि पिछले कुछ समय से उनका खराब दौर चल रहा है. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक साल 2019 में बनाया था. दो साल पहले तक क्रिकेट जगत में ये बातें आम थीं कि विराट कोहली (Virat Kohli) ही ऐसा खिलाड़ी है जो सचिन के रिकॉर्ड तोड़ सकता है. जिस तरह से विराट अपने करियर में आगे बढ़ रहे थे उस समय इस बात को कोई नकार भी नहीं सकता था.
यह पढ़ें- IPL 2022: एक-एक कर छोड़ रहे हैं दिग्गज SRH का साथ, बिगड़ सकता है सनराइजर्स का खेल
हालांकि क्रिकेट के गलियारों में आज भी ये बातें होती हैं कि क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज है या नहीं. दोनों खिलाड़ियों के फैंस के बीच में ये बहस अभी भी ताजा है कि विराट और सचिन तेंदुलकर में बेहतर बल्लेबाज कौन है. सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) से आखिरकार जब यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्या कहा. अगर सचिन और विराट के वनडे और टेस्ट करियर की तुलना करें:
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
दोनों के आकंड़ों की तुलना
अगर विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अभी तक 99 टेस्ट मैचों में 7962 रन बनाए हैं जबिक 260 वनडे मैचों में 12311 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 27 टेस्ट शतक बनाए हैं और वनडे में उनके नाम 43 शतक हैं. वहीं अगर सचिन तेंदुलकर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले हैं. इतने मैचों में उन्होंने 15921 रन बनाए हैं और 51 अर्धशतक बनाए हैं. वहीं उन्होंने 463 वनडे मैचों में 18426 रन बनाए हैं और 49 शतक बनाए हैं.
यह भी पढ़ें- NZ(W) vs IND(W): सिंगल चुराने के प्रयास में बुरी तरह से रन आउट हुईं हरमनप्रीत कौर, Video देख लोग हुए सन्न
अमेरिकी पत्रकार ग्राहम बेंसिंगर के साथ उनके यूट्यूब चैनल पर तेंदुलकर ने एक इंटरव्यू के दौरान इस सवाल का जवाब दिया. उनसे सीधे सवाल पूछा गया कि क्या विराट और सचिन तेंदुलकर में अच्छा बल्लेबाज कौन. सचिन ने हालांकि सीधा जवाब नहीं दिया.
सचिन का जवाब
सचिन ने इसके जवाब में कहा कि " कैसा हो अगर विराट और सचिन दोनों एक ही टीम में हो". आपको बता दें कि विराट ने अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए एक बड़ा कीर्तीमान स्थापित किया है जो अभी तक धोनी और सचिन दिग्गजों के नाम था. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने भारत में 100 वनडे खेलने का रिकॉर्ड भी पूरा कर लिया है. भारत ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया और पहले टी20 मुकाबले में भी जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
IPL से होने वाली करोड़ों की कमाई को कैसे BCCI,आईपीएल टीमों और स्टेट एसोसिएशन के बीच बांटा जाता है?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं