विज्ञापन

विवियन रिचर्ड्स नंबर-1 बल्लेबाज, लिली-होल्डिंग बेस्ट गेंदबाज, इमरान खान ने चुने थे अपने ऑलटाइम बेस्ट क्रिकेटर

इमरान खान ने एक इंटरव्यू में विव रिचर्ड्स को अपने दौर का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डेनिस लिली और माइकल होल्डिंग को बेहतरीन गेंदबाज, ईयान चैपल को श्रेष्ठ कप्तान बताया है.

विवियन रिचर्ड्स नंबर-1 बल्लेबाज, लिली-होल्डिंग बेस्ट गेंदबाज, इमरान खान ने चुने थे अपने ऑलटाइम बेस्ट क्रिकेटर
विवियन रिचर्ड्स और माइकल होल्डिंग
@ImTanujSingh/ICC/X

इमरान खान के सितारे इन दिनों गर्दिश में जरूर चल रहे हैं. मगर आज भी उनके चाहने वालों की तादाद लाखों में है. फिलहाल वह जेल में बंद हैं. मगर उनके खेल की चर्चा आज भी लोगों की जुबान पर रहती है. पाकिस्तान के वह इकलौते कप्तान हैं. जिन्होंने अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप का खिताब जिताया है. 74 वर्षीय पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर से जब एक खास इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि वह कौन सा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर है. जिसके अगेंस्ट आपने खेला है? जबाव में उन्होंने कहा, 'मैं विव रिचर्ड्स को सबसे शानदार बल्लेबाज कहूंगा. जिनके खिलाफ मैंने अपने समय में खेला था.' वहीं बेस्ट गेंदबाज के तौर पर इमरान खान ने डेनिस लिली और माइकल होल्डिंग का नाम लिया. उन्होंने कहा, 'बेस्ट गेंदबाज डेनिस लिली और माइकल होल्डिंग थे. माइकल होल्डिंग प्रतिभा के धनी थे. जिनको मैंने अपने जीवन में देखा है.' इमरान खान ने बेस्ट कैप्टन के तौर पर ईयान चैपल का नाम लिया. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह बेस्ट ऑलराउंड कैप्टन हैं.' इमरान ने बातचीत के दौरान वर्तमान के बेस्ट क्रिकेटर के तौर पर वसीम अकरम का चुनाव किया. उन्होंने कहा कि उनके पोटेंशियल को देखते हुए वह मौजूदा समय के बेस्ट क्रिकेटर हैं. 

क्रिकेट की दुनिया में अदब से लिया जाता है इमरान खान का नाम 

इमरान खान का नाम क्रिकेट की दुनिया में काफी अदब के साथ लिया जाता है. खान 1982 से 1992 के बीच अंतरालों में पाकिस्तान के कप्तान रहे. उस दौरान ग्रीन टीम का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा. उनकी देखरेख में ग्रीन टीम ने कुल 48 टेस्ट और 139 वनडे मुकाबले खेले. जहां पाक टीम को टेस्ट के 14 मुकाबलों में जीत मिली, जबकि केवल आठ मैचों में शिकस्त का सामना करना. वहीं वनडे में उन्होंने अपनी कप्तानी में 75 बार पाकिस्तान को जीत का स्वाद चखाया. 59 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा. 

अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं इमरान खान

इमरान खान अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं. पहली बार उन्हें मई 2023 में गिरफ्तार किया गया था. मगर बाद में रिहा कर दिया गया. हालांकि, अगस्त में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद से वह अब तक जेल में बंद हैं. इमरान खान को भ्रष्टाचार, राजकीय गोपनीयता कानून और कई अन्य मामलों में सजाएं सुनाई गई हैं. 

इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

इमरान खान पाक टीम की तरफ से कुल 88 टेस्ट और 175 वनडे मुकाबले खेलने में कामयाब रहे. जहां बल्लेबाजी के दौरान उनके बल्ले से टेस्ट की 126 पारियों में 37.69 की औसत से 3807 और वनडे की 151 पारियों में 33.41 की औसत से 3709 रन निकले. वहीं गेंदबाजी के दौरान वह टेस्ट की 142 पारियों में 22.81 की औसत से 362 और वनडे की 153 पारियों में 26.61 की औसत से 182 विकेट चटकाने में कामयाब रहे. 

यह भी पढ़ें- ईशान किशन पहुंचे बाबा बैद्यनाथ धाम, पूजा के बाद वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ, बोले- बहुत दिनों बाद मिला ऐसा खिलाड़ी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Imran Ahmad Khan Niazi, Wasim Akram, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com