Royal Challengers Bangalore Come back Story: ऱॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम ने आईपीएल इतिहास (IPL) का सबसे जबरदस्त कमबैक कर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया. आरसीबी की टीम को शुरूआती 8 मैचों के दौरान केवल एक मैच में जीत मिली थी लेकिन इसके बाद लागातर 6 मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया. अब आरसीबी एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR vs RCB) की टीम का सामना करेगी. आईपीएल का खिताब जीतने से बेंगलुरु की टीम केवल तीन कदम दूर है. इस समय आरसीबी विजय रथ पर सवार है. ऐसे में उम्मीद है कि एलिमिनेटर मैच में भी बेंगलुरु की की टीम का जलवा देखने को मिलेगा. आरसीबी के इस कमबैक में कुछ ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिसने हार न मानते हुए टीम के मनौबल को हाई रखा, जिसका फायदा टीम को मिला. ऐसे में जानते हैं ऐसे पहलुओं के बारे में जिसके कारण बेंगलुरु की टीम ने इतना कमाल का कमबैक किया.
ये भी पढ़े- विराट कोहली नहीं बल्कि IPL 2024 Playoffs में यह खिलाड़ी होगा आरसीबी के लिए गेम चेंजर, वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी
ये भी पढ़े- विराट कोहली इतिहास रचने के करीब, ऐसा करते ही IPL में बना देंगे ऐतिहासिक रिकॉर्ड
ये भी पढ़े- सुनील गावस्कर की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया IPL 2024 का विजेता

विराट कोहली का शानदार फॉर्म
आरसीबी की कमबैक में सबसे बड़ा नाम विराट कोहली (Virat Kohli) का होगा. शुरूआत के 8 मैच में केवल एक मैच जीतने के बाद सभी को लग रहा था कि अब इस बार भी आरसीबी IPL 2024 Playoffs में नहीं पहुंच पाएगी. लेकिन कोहली ने अपना परफॉर्मेंस और जोश को बनाए रखा, जिससे दूसरे खिलाड़ियों को भी इससे प्रेरणा मिली. कोहली ने अबतक इस सीजन 14 मैचों में 708 रन बनाए. मैदान पर कोहली बिल्कुल उसी अंदाज में नजर आए जिस अंदाज में वो आते हैं. उनके व्यवहार में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिली. कोहली की खिताब जीतने की ललक ने आरसीबी टीम को कैमबैक करने में अहम भूमिका निभाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

रजत पाटीदार का परफॉर्मेंस (Rajat Patidar)
आरसीबी के लिए इस सीजन रजत पाटीदार ने जो परफॉर्मेंस किया, उसने दूसरे खिलाड़ियों को भी कुछ अलग करने की प्रेरणा दी होगी. इस पूरे सीजन में रजत ने लगातार अच्छा परफॉर्मेंस किया. मिडिल ऑर्डर में रजत आरसीबी के लिए ताकत बनकर सामने आए. एबी डिविलियर्स के टीम में न होने के बाद आरसीबी की टीम एक बेहतरीन मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज की तलाश में थी. आखिर में रजत ने अपने परफॉर्मेंस से उस कमी को पूरा करने का काम किया है. पाटीदार ने इस सीजन में पांच अर्धशतक जमाए हैं. पाटीदार ने 14 मैचों में 361 रन बनाए हैं.
फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी (Faf du Plessis)
आईपीएल के शुरूआत में फाफ की कप्तानी और बल्लेबाजी पर सवाल खड़े किए गए. लेकिन कप्तान फाफ ने बाहरी बातों पर ध्यान नहीं दिया और टीम के लिए रणनीति बनाते रहे. 38 वर्षीय खिलाड़ी ने कप्तान के तौर पर इस आईपीएल में एक अलग छाप छोड़ी है. फाफ ने दूसरे स्टेज में अपनी फॉर्मे में वापसी की और सीएसके के खिलाफ दबाव वाले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को प्लेऑफ में पहुंचा दिया. फाफ ने कोहली के साथ मिलकर आरसीबी के लिए सही रणनीति अपनाई, सही प्लानिंग के दम पर आरसीबी आज आईपीएल के प्लेऑफ में है.

Photo Credit: BCCI
यश दयाल की गेंदबाजी (Yash Dayal)
पिछले सीजन यश दयाल को रिंकू सिंह ने लगातार 5 गेंद पर 5 छक्का लगाया था. उस दर्द भरी याद को लेकर यश दयाल चल रहे थे लेकिन इस गेंदबाज ने उस कड़वी याद को सफलता में तब्दील कर दिया. यश ने जिस तरह से सीएसके के खिलाफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी की, उसने उन्हें अब एक अलग आत्मविश्वास दे दिया होगा. दयाल को आरसीबी ने 5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था. इस सीजन यश दयाल ने 13 मैच में 15 विकेट हासिल किए हैं, आरसीबी की जबरदस्त कमबैक में यश दयाल का भी अहम किरदार रहा है.
मैक्सवेल "एक्स फैक्टर' (Glenn Maxwell)
ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी के एक्स फैक्टर साबित हुए हैं. मैक्सवेल ने एक बार फिर दिखाया है कि उन्हें क्यों बड़े मैच वाला खिलाड़ी माना जाता है. वसीम अकरम ने भी माना है कि मैक्सवेल आरसीबी के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर हैं. सीएसके के खिलाफ करो या मरो वाले मैच में मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी औऱ बल्लेबाजी से इस बात को साबित भी किया है. इसके अलावा सीजन के दूसरे चरण में विल जैक्स ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने आरसीबी में जान फूंक दी. इसके अलावा कैमरन ग्रीन ने भी हार नहीं मानी और शानदार खेल दिखाकर आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने में अहम भूमिका निभाई.
आरसीबी खिलाड़ियों के फील्डिंग एफर्ट ने जीता दिल (RCB ensational Fielding Effort )
विराट कोहली हों या फिर फाफ डुप्लेसिस, इस पूरे सीजन में इन खिलाड़ियों ने अपनी शानदार फील्डिंग एफर्ट से दिल जीत लिया. फाफ डु प्लेसिस ने सीएसके के खिलाफ मैच में मिचेल सेंटनर का एक अद्भुत कैच लिया था. वहीं, कोहली ने भी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में शशांक सिंह को रन आउट किया था. उसने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था. इन बड़े खिलाड़ियों के फील्डिंग एफर्ट ने आरसीबी खेमे में नई जान फूंक दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं