विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2022

रोमारियो ढूंढते रहे, गेंद टांगों के बीच से निकल गयी, video से देखें कि कैसे सिराज ने आखिरी ओवर में बचाए 15 रन

West Indies vs India 1st ODI: मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने पहले वनडे में दिखाया कि वह अब फंसे हुए मैच के गेंदबाज में तब्दील हो रहे हैं.

रोमारियो ढूंढते रहे, गेंद टांगों के बीच से निकल गयी, video से देखें कि कैसे सिराज ने आखिरी ओवर में बचाए 15 रन
Wi vs Ind 1st ODI: Mohamme Siraj अब फंसे हुए मैचों के गेंदबाज के रूप में तब्दील हो रहे हैं
  • सिराज का कमाल का ओवर
  • मोहम्मद की मारक यॉर्कर !
  • सही समय पर सिराज का सटीक वार !
नई दिल्ली:

West Indies vs India 1st ODI: विंडीज के खिलाफ शुक्रवार को क्वींस पार्क ओवल में भारत को पहले वनडे में मिली 3 रन से रोमांचक जीत में भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने टीम मैनेजमेंट से अपने प्रति भरोसे में और ज्यादा इजाफा किया है. इस ओवर में विंडीज को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे. एक  समय ऐसा लगने भी लगा था कि विंडीज यह मुकाबला जीत सकता है, लेकिन सिराज ने पूरे ओवर बेहतरीन गेंदबाजी के बीच आखिरी गेंद पर जमकर खेल रहे रोमारियो शैफर्ड को बेहतरीन यार्कर से गच्चा दिया. रोमारियो गेंद ढूंढते रहे, लेकिन उनकी गेंद से कोई मुलाकात नहीं हुई और उनकी  टांगों के बीच से निकलकर विकेटकीपर संजू  सैमसन के दस्तानों में जा समायी. रोमारियो एक ही रन ले सके और भारत ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया. आखिरी गेंद पर विंडीज को जीतने के लिए 15 रन बनाने थे.

यह भी पढ़ें: चहल ने मैच के बाद बतायी वजह कि आखिरी ओवर सिराज को ही क्यों दिया गया

सिराज की फेंकी  पहली गेंद पर कोई अकील हुसैन कोई रन नहीं बना सके. यह रणनीति के तहत ऑफ स्टंप के बाहर काफी  वाइड और लगभग फुललेंग्थ डिलीवरी थी, जिस पर कोई रन नहीं आया. अगली गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप करने की कोशिश की, तो इस गेंद पर वह लेगबाई से एक रन लेने में सफल रहे. अब विंडीज के सामने लक्ष्य था 4 गेंदों पर 14 रन

तीसरी गेंद पर रोमारियो ने  सामने मारने की कोशिश की, तो गेंद अंदरूनी किनारा लेती हुई लांग-लेग से चार रन के लिए बाहर चली गयी. स्कोर बचा अब 3 गेंदों पर दस रन. लगातार यार्कर तलाश रहे सिराज ने चौथी फिर से यार्कर फेंकने की कोशिश की. और इस बार फिर अंदरूनी किनारा लेकर गेंद फाइन-लेग की तरफ गयी, लेकिन जहां एक रन होना था, वहां दो रन बटोर लिए गए. अब विंडीज को बनाने थे दो गेंदों पर 8 रन.


पांचवीं गेंद दबाव में सिराज ने लेग साइड के काफी बाहर फेंकी. वाइड भी हो गयी. सैमसन का बेहतरीन बचाव रहा. चौका हो सकता था बायी का. इस पर एक रन दौड़कर भी लिया जा सकता था, लेकिन नहीं लिया गया. अब बचे 2 गेंदों पर सात रन. पांचवीं गेंद पर मिडऑफ पर खेलकर रोमारियो ने दो रन लिए. लक्ष्य अब पांच रन का बचा था. लेकिन  सबसे जरूरत के मौके और आखिरी गेंद पर सिराज की वह कोशिश कामयाब हो गयी, जो वह पिछली कई गेंदों से कर रहे थे. इस पर रोमारिया गेंद को ढूंढते रह गए और गेंद उनकी टांगों से निकलकर सैमसन के हाथों में जा समायी. बायी का सिर्फ एक रन और भारत 3 रन से मैच जीत गया. 

यह भी पढ़ें:

चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा का वनडे क्रिकेट को लेकर बड़ा कमेंट, ओपनर ने वनडे की तुलना की ऐसी मौत से 

मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammed Siraj, West Indies Vs India 2022, West Indies Vs India 07/27/2022 Wiin07272022212535, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com