विज्ञापन

दूसरों का भविष्य देखता था राजवीर, गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, घर में मिली मां की लाश

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजवीर पहले एस्ट्रोलॉजर का काम करता था. फिलहाल पॉडकास्ट का काम अपने इसी फ्लैट से कर रहा था पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है.

दूसरों का भविष्य देखता था राजवीर, गाजियाबाद में 13वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, घर में मिली मां की लाश
13वीं मंजिल से कूदकर जान देने वाले राजवीर की फाइल फोटो और मौके पर जांच में जुटी पुलिस टीम.
  • गाजियाबाद की महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी में 40 वर्षीय ज्योतिषी राजवीर ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की.
  • पुलिस ने राजवीर के फ्लैट में उनकी 70 वर्षीय मां सतनाम की भी शव कंबल में लिपटी हुई मिली, मौत की गुत्थी बनी.
  • पुलिस जांच कर रही है कि सतनाम की मौत नेचुरल थी या हत्या के बाद राजवीर ने आत्महत्या की.
गाजियाबाद:

गाजियाबाद की एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के ज्योतिषि राजवीर ने आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब राजवीर का फ्लैट खुलवाया तो घर में उनकी मां सतनाम की लाश कंबल में लिपटी मिली. हैरान करने वाली यह खबर गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की है. जहां एक हाई राइज सोसायटी की 13वीं मंजिल से कूद कर 40 साल के राजवीर ने आत्महत्या कर ली. मौके पर जब पुलिस पहुंची और ग्राउंड फ्लोर का उसका फ्लैट खुलवाया गया तो वहां कंबल में लिपटी मृतक की मां भी मृत मिली. आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत कई दिन पहले हुई है.

अब महिला की मौत नेचुरल है या बेटे ने उनकी हत्या कर सुसाइड किया है, यह वो सवाल है जिसका जवाब पुलिस तलाश रही है. आत्महत्या करने वाले शख्स की पत्नी और बेटा अलग रहते हैं. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक दो दिन से अपनी पत्नी के पास नहीं गया था. 

महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी की घटना

मां-बेटे की रहस्यमयी मौत की यह घटना गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र की ये महागुनपुरम हाई राइज सोसाइटी की है. इसी में राजवीर अपनी मां सतनाम उम्र 70 साल के साथ ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट नंबर 28 में रहा करता था. राजवीर ने गुरुवार की दोपहर में 13वीं मंजिल से कूद कर जान दे दी. स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. 

मां की मौत नेचुरल या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस

मौके पर जब पुलिस पहुंची और उन्होंने राजवीर के फ्लैट की तलाशी ली तो उसमें राजवीर की मां सतनाम भी मृत मिली. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि यह गुत्थी अब बड़ी हो गई है कि सतनाम की हत्या कर कर राजवीर ने जान दी या सतनाम की मौत नेचुरल हुई है.

पत्नी और 10 साल बेटा दूसरी सोसाइटी में रहते थे

वहीं पुलिस की जांच में सामने आया है कि राजवीर की पत्नी और उसका 10 साल का बेटा अलग सोसाइटी में रहते थे. राजवीर बीते कल और आज अपनी पत्नी से मिलने नहीं गया बाकी दिन वो गया था. यहां सवाल यह भी उठता है कि क्या दो दिन पहले ही सतनाम की मौत हो चुकी थी क्योंकि पुलिस को आशंका है की सतनाम की मौत कई दिन पहले हुई थी तो सतनाम की मौत की खबर छुपा कर राजवीर अपनी पत्नी से मिलने जाता रहा.

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजवीर पहले एस्ट्रोलॉजर का काम करता था. फिलहाल पॉडकास्ट का काम अपने इसी फ्लैट से कर रहा था पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें - गाजियाबाद: बहुत दिनों से छुट्टी मांग रहा था गार्ड, नहीं मिली तो बैंक मैनेजर की छाती में मार दी गोली

लेखक के बारे में
img
Pintu Tomar
Pintu Tomar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Ghaziabad Suicide, Ghaziabad Suicide Case, Rajveer Suicide Case, Ghaziabad Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com