- मुझे मेरी स्लॉग ओवरों में भूमिका स्पष्ट है-चहल
- पहले वनडे में रणनीति के तहत बॉलिंग की
- बुमराह के न होने से बॉलरों पर दबाव नहीं
West Indies vs India 1st ODI: शुक्रवार को विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में 3 रन से रोमांचक जीत और सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने के बाद भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि टीम का आखिरी ओवर के लिए मोहम्मद सिराज के भीतर पूरा भरोसा था. इस मैच में एक समय विंडीज को जीतने के लिए आखिरी ओवर में 15 रन बनाने थे, लेकिन सिराज ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए विंडीज के इरादों पर पानी फेर दिया. मैच के बाद युजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें इस बात का पूरा भरोसा था कि सिराज आखिरी ओवर में 15 रन का बचाव कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आखिरी मोमेंट ऐसा था कोच द्रविड़ का हाल, टकटकी लगाए देख रहे थे मैच तभी- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चहल ने कहा कि हमारे भरोसे की वजह सिराज की बेहतरीन यॉर्कर थीं. वह इन दिनों शानदार यॉर्कर फेंक रहे हैं. ऐसे में हमें सिराज के ऊपर भरोसा था कि वह आखिरी ओवर में 15 रन बचाव कर सकते हैं और वह हमारी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे. उन्होंने हमेशा ही सिराज के मजबूत पहलुओं का समर्थन किया.
उन्होंने मैच में अपने बॉलिंग प्लान पर कहा कि कि मैं जानता था कि गेंद पुरानी हो रही थी और गेंद को घुमाकर बल्लेबाज को छकाया जा सकता है. मैं अपनी लाइन में बदलाव कर रहा था और स्टंप से थोड़ा वाइड फेंक रहा था क्योंकि लेग साइड की बाउंड्री छोटी थी. मैं चाहता था कि विंडीज बल्लेबाज कवर के ऊपर से शॉट खेलें. बतौर स्पिनर आखिरी ओवर फेंकने की अपनी भूमिका के बार में चहल बोले कि उन्होंने यह भूमिका इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में निभायी है. मैंने स्लॉग ओवरों में गेंदबाजी की थी. और इससे मेरे भीतर आत्मविश्वास का संचार हुआ.
इस लेग स्पिनर ने कहा कि चालीस ओवर के बाद मैंने दो ओवर फेंके. मेरी भूमिका मुझे पूरी तरह से स्पष्ट है. मैं नेट प्रैक्टिस के दौरान इसी के अनुसार अभ्यास करता हूं. और अपनी योजना को कोच के साथ विमर्श करता हूं. उन्होंने कहा कि बुमराह की अनुपस्थिति में युवा भारतीय आक्रमण या गेंदबाजों पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं था. चहल ने कहा कि ये गेंदबाज खासी संख्या में मैच खेलचुके हैं. इनके पास प्रथम श्रेणी और आईपीएल का भी बहुत अच्छा अनुभव है. आप यह नहीं कह सकते कि यह आक्रमण अनुभवहीन है.
यह भी पढ़ें:
* चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;
* मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं