- मैं पिछले 10 सालों से ऐसी बातें सुन रहा हूं-धवन
- पहले डिनर होते थे, अब टीम में रील बनती हैं
- युवाओं को पॉजिटिवटी देना चाहता हूं
Wi vs Ind: नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में विंडीज के खिलाफ आज शुक्रवार से शुरू से हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत की कप्तानी कर रहे शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कहा है कि वह आलोचकों द्वारा उनकी फॉर्म को लेकर की जा रही कड़ी आलोचना को लेकर चिंतित नहीं है. कहा यह जा रहा है कि युवा बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में जगह के लिए कड़ी चुनौती दे रहे हैं. वैसे एक हद तक यह बात बहुत हद तक सही है क्योंकि यह तो साफ ही है कि यह लेफ्टी बल्लेबाज पहले से ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह खो चुका है, तो वनडे में भी धवन पर दबाव आ चुका है.
यह भी पढ़े: "वनडे क्रिकेट को हमेशा के लिये खत्म कर दें, टी20 क्रिकेट आसान है, चार घंटे में खेल खत्म"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैच की पूर्व संध्या पर जब एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि क्या उन्हें हो रही आलोचना को लेकरे अजीब लगता है, पर धवन ने कहा कि अजीब क्या लगेगा. अब तो दस साल हो गए हैं. मैं दस सालों से ऐसा सुन रहा हूं. लोग बातें करते रहते हैं और मैं परफॉर्म करता रहता हूं. अगर मैं इन लोगों को सुनूंगा, तो परफॉर्म नहीं कर पाऊंगा. उन्होंने कहा कि मेरे पास अनुभव है इसलिए मैं ज्यादा चिंतित नहीं हूं. जब तक मैं खुद का आंकलन और सुधरता करता हूं, तब तक दूसरी कोई बात मायने नहीं रखती
यह भी पढ़ें:
* ऑस्ट्रेलिया जाएंगे IPL ये दो भारतीय सितारे, CSK और Delhi Capitals के लिए कर चुके हैं कमाल
* बाबर आजम एंड कंपनी ने Beach में जमकर की मौज-मस्ती, वॉलीबॉल खेलकर किया रिलैक्स, देखें VIDEO
उन्होंने कहा कि मैं बहुत ज्यादा सकारात्मक व्यक्ति हूं. मेरे लिए सकारात्मकता का मतलब खुद के भीतर भरोसा है. और यह मेरे भीतर तब से है, जब से मैं पिछले कई सालों से खेल रहा हूं. मैं यहां पर इसलिए हूं क्योंकि मैंने कुछ अच्छी बातें की हैं और यही सकारात्मकता मैं युवा खिलाड़ियों को देना चाहता हूं. ध्यान दिला दें कि पिछले साल खराब फॉर्म के कारण टीम इंडिया से जगह गंवा चुके धवन फिलहाल अब पूरा ध्यान खुद के फिर से वनडे में स्थापित करने पर है. लेकिन यह बात तो साफ दिख रही है कि ऋतुराज गायकवाड़, इशान किशन और संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज लगातार न केवल अच्छा कर रहे हैं बल्कि धवन को चैलेंज भी दे रहे हैं.
इन दिनों साथी खिलाड़ियों और कोच द्रविड़ के साथ उनकी इंस्टाग्राम पर रील जमकर वायरल हो रही और पसंद की जा रही है, पर धवन बोले कि यह ड्रेसिंग रूम के माहौल को ऊर्जावान बनाए रखने का उनका अपना तरीका है. उन्होंने कहा कि पहले टीम के खिलाड़ी साथ में डिनर किया करते थे. और अब हम रील बनाते हैं. धवन बोले कि हम एक ऐसी ऊर्जा पैदा करना चाहते हैं, जहां हम एक-दूसरे में भरोसा पैदा कर सकें. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खासा दबाव होता है, लेकिन यह ऐसा भी दबाव नहीं है, जो मेरा व्यक्तित्व या मेरी खेलने की शैली बदल देगा. मेरा खुद में और टीम में बहुत ही ज्यादा भरोसा है
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं