जब से पिछले दिनों इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा है, तब से इस फोरमैट को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं. और अब इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja's big statement) ने बड़ी बात कही है. इस बल्लेबाज ने कहा है कि दुनिया भर में टी20 लीग के फैलाव और व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के कारण वनडे क्रिकेट धीमी मौत मर रहा है. इंग्लैंड के सुपरस्टार बेन स्टोक्स के सोमवार को वनडे क्रिकेट से अचानक संन्यास की घोषणा ने विश्व क्रिकेट को हैरान कर दिया था जिसके बाद 50 ओवर के क्रिकेट के अस्तित्व को लेकर बहस छिड़ी हुई है. अब ख्वाजा भी इस बहस में शामिल हो गए हैं.
यह भी पढ़े: "वनडे क्रिकेट को हमेशा के लिये खत्म कर दें, टी20 क्रिकेट आसान है, चार घंटे में खेल खत्म"
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साल 2013 से लेकर अभी से तक सिर्फ 40 वनडे खेलने वाले ख्वाजा ने कहा कि मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट धीमी मौत मर रहा है. उन्होंने कहा, ‘वनडे विश्व कप भी है, जो मुझे लगता है कि सचमुच मजेदार है और इसे देखना आनंददायी है, लेकिन इसके अलावा अगर व्यक्तिगत रूप से बात करूं तो मैं शायद वनडे क्रिकेट को ज्यादा पंसद नहीं करता.' ख्वाजा ने कहा, ‘इस समय ऐसा लगता है कि यह टी20 विश्व कप की वजह से वास्तव में इतना महत्वपूर्ण नहीं है.'
यह भी पढ़ें:
* ऑस्ट्रेलिया जाएंगे IPL ये दो भारतीय सितारे, CSK और Delhi Capitals के लिए कर चुके हैं कमाल
* बाबर आजम एंड कंपनी ने Beach में जमकर की मौज-मस्ती, वॉलीबॉल खेलकर किया रिलैक्स, देखें VIDEO
उन्होंने कहा, ‘किसी को छोड़ना होगा क्योंकि आप सभी तीनों प्रारूप को एक साथ नहीं रख सकते और सभी मैच नहीं खेल सकते. आपको फैसला करना होगा और चयन करना होगा.' पैंतीस साल के इस खिलाड़ी की राय है कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर के बावजूद टेस्ट क्रिकेट खेल का अहम प्रारूप रहेगा. ख्वाजा बोले कि आपके पास टेस्ट क्रिकेट है, जो शिखर पर है, आपके पास टी20 क्रिकेट है जिसकी दुनिया भर में लीग खेली जा रही हैं जिससे शानदार मनोरंजन होता है, हर कोई इसे पसंद करता है और फिर वनडे क्रिकेट है और मुझे लगता है कि यह तीनों में शायद तीसरे नंबर पर ही आएगा.'
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं