Wi vs Ind 1st ODI: विंडीज के खिलाफ शुक्रवार को क्वींस पार्क ओवल में पहले वनडे में 3 रन से मिली जीत में कप्तान शिखर धवन और शुबमन गिल ने उम्दा पारी खेली, तो सीरीज में चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह उप-कप्तान बनाए गए श्रेयस अय्यर ने भी 57 गेंदों पर 54 रन का बेहतरीन योगदान दिया. यह अय्यर की भी बल्लेबाजी रही कि भारतीय टीम मेजबानों के सामने जीत के लिए 309 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही. बहरहाल, यह मुकाबला श्रेयस अय्यर के लिए दोहरी खुशी वाला बनकर आया. बोर्ड ने पहले चोटिल रवींद्र जडेजा की जगह अय्यर को उप-कप्तान बनाकर मैसेज दे दिया कि वह बीसीसीआई की भविष्य की नीति में एक मजबूत स्तंभ हैं, तो वहीं अय्यर ने इसी मैच में वनडे में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए. पारी के 36वे ओवर में अय्यर ने इस आंकड़े को हासिल किया. और आने वाले सालों में और कई बडे़ रिकॉर्ड उनके बल्ले से देखने को मिलेंगे.
One up (and running) ???????? pic.twitter.com/SWiy0MA9Ws
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) July 23, 2022
अय्यर ने एक हजारी बनने के लिए 25 पारियों का सहारा लिया, लेकिन वह दूसरे सबसे सबसे तेज भारतीय हजारी बनने से सिर्फ एक ही पारी से चूक गए. अब वह इस मामले में नवजोत सिद्धू के साथ इतनी ही पारियों में कारनामा करने के साथ ही भारतीय बल्लेबाजों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं, जब सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज की बात आती है, तो पूर्व कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन का संयुक्त रूप से नंबर एक पायदान पर कब्जा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट और शिखर धवन दोनों ने ही यह आंकड़ा छूने के लिए 24 पारियां लीं. कुल मिलाकर श्रेयस अय्यर सिर्फ दो पारियों से कोहली और धवन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए. अगर वह इस बाबत कुछ ही समय प्लान करके आगे बढ़ते, तो हो सकता था कि वह इसमें बाजी मार लेते, लेकिन ऐसा नहीं ही हो सका. अब अय्यर के खाते में 28 वनडे मैचों की 25 पारियों में 41.70 के औसत से 1001 रन जमा हैं. इसमें उन्होंने एक शतक और 10 पचासे जड़े हैं. बेस्ट स्कोर अय्यर का 103 है. और अगर अय्यर के तीन या चार शतक इसमें होते, तो श्रेयस पक्का कोहली और धवन से तो आगे निकल ही जाते.
इनके नाम हैं शीर्ष तीन पायदान
बात जब दुनिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों की आती है, तो इस पर पाकिस्तान के फखऱ जमां और इमाम उल हक ने पहले दो नंबरों पर कब्जा किया हुआ है. फखर जमां ने 18 पारियों में एक हजार रन बनाए, तो इमाम ने इसके लिए 19 पारियां खर्च कीं. वहीं सर विव रिचर्डस ने 21 पारियों में कारनामे को अंजाम दिया था.
यह भी पढ़ें:
* चोटिल रवींद्र जडेजा शुरुआती दोनों मैचों से हुए बाहर, इस शख्स को बनाया बीसीसीआई ने उपकप्तान;
* मैं हो रही अपनी आलोचना को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं, मैच से पहले कप्तान Shikhar Dhawan ने कहा;
क्रिकेट से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं