Aus Vs Ind: मेलबर्न के इनडोर रेस्तरां में खाने के वीडियो के सामने आने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sahrma), ऋषभ पंत (Rishabh Gill), शुभमन गिल (Shubhman Gill), पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी को पृथकवास में भेज दिया गया है. तीसरे टेस्ट से पहले तक ये सभी 5 खिलाड़़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी और भारतीय टीम के खिलाड़ियों से अलग रहेंगे. यही नहीं सिडनी के लिए भी ये खिलाड़ी टीम के साथ नहीं बल्कि अलग से जाएंगे. इन सभी खिलाड़ियों को एहतियातन आइसोलेट किया गया है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर ट्वीट भी किया है. बता दें कि सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट के फैन नवलदीप सिंह ने वीडियो और तस्वीर शेयर की थी जिसमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत (Rishabh Gill), शुभमन गिल (Shubhman Gill), पृथ्वी शॉ और नवदीप सैनी नए साल के मौके पर मेलबर्न के एक रेस्तरां में लंच करते नजर आए थे.
सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती, कोहली से लेकर Ravi Shastri ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
Rohit Sharma, Rishabh Pant, Shubman Gill, Prithvi Shaw and Navdeep Saini will be in isolation as a precaution. These 5 players will be traveling and training separately ahead of the third Test.
— Johns. (@CricCrazyJohns) January 2, 2021
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रोटोकॉल के तहत खिलाड़ियों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आउटडोर रेस्तरां में खाने की अनुमति है. मेडिकल टीमों से सलाह मशविरे के बाद ही पृथकवास प्रोटोकॉल लागू किया गया. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलिया और भारत की मेडिकल टीमों से सलाह के बाद इन खिलाड़ियों को एहतियातन पृथकवास में रखा गया है. ये खिलाड़ी यात्रा या अभ्यास के दौरान आस्ट्रेलिया और भारत की टीमों के बाकी सदस्यों से अलग रहेंगे. इन्हें हालांकि अभ्यास की अनुमति रहेगी.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि इन खिलाड़ियों ने बायो बबल का उल्लंघन किया है, जिसकी जांच की जा रही है. हालांकि बीसीसीआई (BCCI) सूत्रों के मुताबिक खिलाड़ियों ने बायोबबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं किया है और ये खिलाड़ी प्रोटोकॉल के तहत ही लंच के लिए रेस्तरां गए थे.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी मेलबर्न में ही है. तीसरे टेस्ट से 3 दिन पहले दोनों टीमें सिडनी रवाना होगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं