Rohit Sharma On Verge Of Surpassing Ricky Ponting In Adelaide: टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए हैं और एडिलेड में मेजबान टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं. इससे पहले वह पर्थ टेस्ट मैच में शिरकत करने से चूक गए थे. क्योंकि हाल ही में वह दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. 'हिटमैन' शर्मा खास मौके पर अपने परिवार के साथ रहना चाहते थे. यही वजह थी कि वह पहले टेस्ट मैच से नदारद थे.
हालांकि, अब पूरी तरह से रोहित शर्मा एडिलेड टेस्ट के लिए तैयार हैं. सीरीज का दूसरा मुकाबला छह दिसंबर से 10 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. उससे पूर्व वह दो दिवसीय अभ्यास मैच के तहत प्राइम मिनिस्टर 11 के गेंदबाजों का सामना करेंगे.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
रोहित शर्मा के निशाने पर रिकी पोंटिंग का खास रिकॉर्ड
एडिलेड टेस्ट में कैप्टन रोहित शर्मा जब मैदान में उतरेंगे तो उनके निशाने पर रिकी पोंटिंग का एक खास रिकॉर्ड रहेगा. दरअसल, पोंटिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम का पूरा क्रिकेट जगत में दबदबा रहा, लेकिन भारत के खिलाफ वह कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए.
हाल यह रहा कि वह भारत के खिलाफ अपने 11 मुकाबलों में केवल दो जीत ही हासिल कर पाए. वहीं एडिलेड में जीत हासिल करते ही रोहित शर्मा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत हासिल करने के मामले में उनसे आगे निकल जाएंगे.
यही नहीं वह (रोहित शर्मा) भारत की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत हासिल करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे कप्तान भी बन जाएंगे. पहले स्थान पर फिलहाल धोनी काबिज हैं. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को आठ टेस्ट मैचों में जीत दिलाई है.
धोनी के बाद दूसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे, सुनील गावस्कर, सौरव गांगुली और विराट कोहली का नाम आता है. इन दिग्गजों की अगुवाई में टीम इंडिया को क्रमशः तीन-तीन मैचों में जीत मिली है.
यह भी पढ़ें- 'इतिहास का सबसे बेहतरीन कैच!', ग्लेन फिलिप्स ने मैदान में जो किया, उसे देख विश्वास करना हुआ मुश्किल, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं