टीम इंडिया के धुंआधार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए बीता सीजन शानदार नहीं रहा. उन्हें वर्ल्ड कप की विश्व विजेता टी20 टीम में भी जगह नहीं मिल पाई. IPL 2026 के शुरू होने से पहले उनकी कप्तानी को लेकर भी बाजार में अटकलबाजी होती नजर आई. 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ की टीम ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा और उन्हें आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया. लेकिन लखनऊ की टीम 14 में से छह मैच जीतकर 7वें नंबर पर रही. खुद पंत भी पूरे सीजन फॉर्म के लिए जूझते रहे.
𝐑𝐢𝐬𝐡𝐚𝐛𝐡 𝐏𝐚𝐧𝐭 ❌ 𝐔𝐧𝐩𝐫𝐞𝐝𝐢𝐜𝐭𝐚𝐛𝐥𝐞 𝐏𝐚𝐧𝐭 ✅
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) March 25, 2026
ಅಣ್ಣ ನೀನು ಸಾಮಾನ್ಯ ಅಲ್ಲಾ.🤟
ವೀಕ್ಷಿಸಿ | #TATAIPL2026 👉 #RCBvSRH | 28th MAR, 5:30 PM | ನಿಮ್ಮ Star Sports ಕನ್ನಡ & JioHotstar ನಲ್ಲಿ.#TATAIPL pic.twitter.com/16RfCeYRCM
‘ये सीज़न आपके लिए शानदार हो कप्तान!'
ऋषभ पंत इस साल IPL में अपने 11वें सीजन का मैच खेलेंगे. लेकिन उनके पहले सीजन को छोड़ दें तो पिछले सीजन उनके बल्ले से सबसे कम रन आये. 27 करोड़ में लखनऊ टीम में शामिल किये गये ऋषभ पंत ने, हालांकि, पिछले सीजन एक शतक और एक अर्द्धशतक लगाकर अपने फैंस को थोड़ी राहत पहुंचाई. मगर इस सीजन वो जरूर पिछली बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहेंगे.
Heading into the season, I had read the speculations around @RishabhPant17's captaincy and smiled. We've spent enough time together to know his character and commitment. Have a great season, Cap!@LucknowIPL #IPL2026 pic.twitter.com/h1AXUK4kaw
— Dr. Sanjiv Goenka (@DrSanjivGoenka) March 26, 2026
लखनऊ टीम के मालिक संजीव गोयनका ने ट्वीट कर अपनी टीम की कप्तानी को लेकर धुंध, अगर थी तो, पर्दा उठा दिया. संजीव गोयनका ने ‘X' पर ट्वीट कर लिखा, '(IPL के) नये सीजन में प्रवेश करते हुए मैं ऋषभ पंत @RishabhPant17 की कप्तानी को लेकर कई अटकलें पढ़ रहा हूं और मुस्करा रहा हूं. हमने उनके कैरैक्टर और कमिटमेंट को समझने के लिए एक साथ काफी वक्त बिताया है. 'ये सीजन आपके लिए शानदार हो कैप (कप्तान)!'” @LucknowIPL #IPL2026
पंत का IPL में प्रदर्शन
पंत ने अपना बेस्ट आईपीएल 2018 में खेला था. पिछली दफा आईपीएल में उनका बुरा प्रदर्शन ना सिर्फ टीम के लिए बल्कि खुद उनके लिए घातक साबित हुआ. पंत आईपीएल की विश्व विजेता 2024 टीम का हिस्सा थे. जबकि, 2026 की टीम में उन्हें जहब ही नहीं मिल पाई.
CAPTAIN RISHABH PANT AND CAPTAIN RAJAT PATIDAR IN PHOTOSHOOT 🤩 pic.twitter.com/38yn09srfQ
— Cricket Central (@CricketCentrl) March 25, 2026
IPL में प्रदर्शन
बेस्ट प्रदर्शन 2018: 14 मैच, 684 रन, 174 स्ट्राइक रेट, 1 शतक, 5 अर्द्धशतक
2025 में प्रदर्शन: 14 मैच 269 रन, 134 स्ट्राइक रेट, 1 शतक, 1 अर्द्धशतक
IPL करियर: 125 मैच, 3553 रन, 148 स्ट्राइक रेट, 2 शतक, 19 अर्द्धशतक
IPL 2026 में फाइटर पंत से उम्मीद
कप्तानों की मीटिंग के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें कप्तान पंत और कप्तान रजत पाटिदार एक-दूसरे से मुस्करा कर मिलते दिखाई दे रहे हैं.
फाइटर पंत अगर अपने पुराने फॉर्म में दिखे तो लखनऊ की किस्मत भी संवरती नजर आएगी. लखनऊ की टीम 4 में से 2 बार प्लेऑफ तक पहुंची पायी है. लखनऊ की टीम अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेलेगी.
यह भी पढ़ें- IPL 2026: बिना ओपनिंग सेरेमनी के खेला जाएगा आईपीएल? जानें क्यों BCCI ने उठाया यह बड़ा कदम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं