विज्ञापन

Exclusive: वैभव का छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी नहीं है कम, प‍िता ने बताया क‍िसमें अध‍िक टैलेंट 

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अपने प‍िता से क्रिकेट सीख रहा है. वह भी चौके-छक्‍के लगाता है. प‍िता संजीव सूर्यवंशी ने NDTV से Exclusive बातचीत करते हुए बताया क‍ि छोटे बेटे को भी तैयार कर रहे हैं.  (रिपोर्ट- अविनाश कुमार)

Exclusive: वैभव का छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी नहीं है कम, प‍िता ने बताया क‍िसमें अध‍िक टैलेंट 
वैभव सूर्यवंशी (बाएं) अपने पिता संजीव सूर्यवंशी बड़ा भाई उज्ज्वल सूर्यवंशी (दाएं) और छोटा भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी के साथ. (Photo- NDTV)

Vaibhav Sooryavanshi: युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की सफलता के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी की भी चर्चा शुरू हो गई है. क्रिकेट प्रेमियों के बीच यह सवाल लगातार उठ रहा है कि क्या आशीर्वाद भी अपने बड़े भाई की तरह प्रतिभाशाली हैं, और भविष्य में बड़े स्तर पर खेलते नजर आएंगे. इस सवाल पर वैभव के पिता और उनके कोच संजीव सूर्यवंशी ने NDTV के साथ Exclusive बातचीत में खुलकर अपनी राय रखी.

"वैभव सूर्यवंशी अलग है"

संजीव सूर्यवंशी ने कहा कि आशीर्वाद में भी अच्छी क्रिकेट प्रतिभा है, और वह लगातार मेहनत कर रहा है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की तुलना किसी से नहीं की जा सकती. संजीव सूर्यवंशी ने कहा, "वैभव अलग है, लेकिन आशीर्वाद सूर्यवंशी भी अच्छा खेलता है. अभी मैं उस पर उतना समय नहीं दे पाता हूं, क्योंकि मेरा पूरा ध्यान वैभव के क्रिकेट और उसके कार्यक्रमों पर रहता है. फिर भी आशीर्वाद लगातार अभ्यास करता है और अच्छा प्रदर्शन कर रहा है."

"आशीर्वाद की बल्लेबाजी भी आक्रामक"

उन्होंने बताया कि आशीर्वाद की बल्लेबाजी भी काफी आक्रामक है. वह भी वैभव की तरह बड़े शॉट खेलने की क्षमता रखता है. वह दाएं हाथ का बल्लेबाज है, और मैदान पर आत्मविश्वास के साथ खेलता है. उसके अंदर भी क्रिकेट को लेकर जुनून है. संजीव सूर्यवंशी का मानना है कि अगर आशीर्वाद को सही मार्गदर्शन और पर्याप्त समय मिला तो वह भी आने वाले दो वर्षों में अपनी अलग पहचान बना सकता है. 

"दो साल में आशीर्वाद को भी तैयार कर दूंगा"

उन्होंने कहा, आप लोग उसे भी जल्द अच्छा खेलते हुए देखेंगे. मुझे भरोसा है कि अगले दो साल में मैं उसे अच्छी तरह तैयार कर दूंगा. हालांकि, वह थोड़ा दुलारा है, इस लिए उसे तैयार करने में समय लग रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वैभव जैसी प्रतिभा बार-बार नहीं आती. 

पिता बोले- वैभव सिर्फ एक ही है 

उन्होंने भावुक अंदाज में कहा, दूसरा वैभव सूर्यवंशी नहीं बन सकता, वैभव सिर्फ एक ही है. उसकी मेहनत, उसकी सोच और उसका खेल उसे सबसे अलग बनाता है. लेकिन, आशीर्वाद अपनी अलग पहचान बना सकता है.  वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टीम में चयन और लगातार मिल रही सफलता के बाद उनके परिवार पर भी लोगों की नजरें टिकी हुई हैं.

 ऐसे में क्रिकेट प्रेमी अब वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी के प्रदर्शन को लेकर भी उत्सुक हैं.  पिता के बयान से साफ है कि परिवार को आशीर्वाद की प्रतिभा पर भरोसा है और आने वाले समय में वह भी क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप छोड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: क्या है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना? टी-20 टीम में चुने जाने के बाद 'बिहार के लाल' ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricketer Vaibhav Suryavanshi, Vaibhav Sooryavanshi Batting, Cricket News, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com