INDIA Alliance Meeting LIVE: राजधानी दिल्ली में आज विपक्षी दलों का महाजुटान होगा. विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन की आज बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में टीएमसी, सपा, कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के प्रमुख नेता शामिल होंगे. आम आदमी पार्टी ने कहा है कि वो अब इंडिया गठबंधन का हिस्सा नहीं है. इस बैठक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. अगले साल होने वाले यूपी समेत कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले यह बैठक अहम मानी जा रही है. इधर पटना के चर्चित यूट्यूबर और शिक्षक खान सर कोचिंग गोलीकांड मामले में कानूनी संकट का सामना कर रहे हैं. वहीं ईरान और इजरायल के बीच फिर से जंग छिड़ चुकी है. देश दुनिया की बड़ी खबरों से जुड़े अपडेट जानने के लिए बने रहिए NDTV.in के साथ
INDIA Bloc Meeting Live Updates Khan Sir Case, Top News Today
INDI गठबंधन बैठक पर क्या बोले संजय राउत?
शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि जो लोग राहुल गांधी पर सवाल उठा रहे हैं, वे बेवकूफ हैं. वह देश के सबसे अहम, लोकप्रिय और जोशीले नेता हैं. सरकार उनसे डरी हुई है. हम आज वर्चुअली INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होंगे. सिर्फ एक ही एजेंडा है, उन लोगों को सत्ता से हटाना जिन्होंने देश के साथ धोखा किया है.
Rajya Sabha Election LIVE: बीजेपी ने MP और कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार किए घोषित
बीजेपी ने कर्नाटक और मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों और कर्नाटक विधान परिषद चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है.
INDI Bloc Meeting LIVE: ये सब दागे हुए कारतूस... इंडी गठबंधन की बैठक पर बोले ओपी राजभर
INDI गठबंधन की बैठक पर यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि बंगाल को देखिए, वे चुनाव हार गए. TMC 'दागे हुए कारतूस' हैं. समाजवादी पार्टी 'दागे हुए कारतूस' है. राजस्थान में कांग्रेस और जो भी साथ आ रहे हैं, वे सब 'दागे हुए कारतूस' हैं. तो जब 'दागे हुए कारतूस' इकट्ठे किए जाते हैं, तो क्या वे फिर से फायर कर सकते हैं? ऐसा कभी नहीं हो सकता."
INDIA Bloc Meeting LIVE: सुप्रिया सुले पहुंची दिल्ली, इंडी गठबंधन की बैठक में होंगी शामिल
एनसीपी शरद पवार गुट की सांसद सुप्रिया सुले INDI गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची.
#WATCH | NCP SP MP Supriya Sule arrives in Delhi to attend the INDIA bloc meeting. pic.twitter.com/CwxFVESMLw
— ANI (@ANI) June 8, 2026
'जो आपस में लड़ रहे, वो साथ क्या लड़ेंगे'... INDI बैठक से पहले दिल्ली की सड़कों पर पोस्टर वॉर
दिल्ली में आज विपक्षी इंडी गठबंधन की बड़ी बैठक से ठीक पहले सड़कों पर पोस्टर वॉर छिड़ गया है. इन पोस्टर्स में राहुल गांधी के नेतृत्व पर गठबंधन के ही नेताओं के पुराने बयानों को दिखाकर विपक्षी एकजुटता पर तीखा तंज कसा गया है.
I.N.D.I.A Bloc Meeting LIVE: INDIA गठबंधन की बैठक से पहले दिल्ली में लगे पोस्टर
इंडी गठबंधन को बैठक से पहले दिल्ली में कई जगहों पर होर्डिंग-पोस्टर लगाए गए हैं, इन पोस्टर्स-होर्डिंग्स में इंडी गठबंधन के बड़े नेताओं के राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाये गए सवालों से जुड़े बयान लिखे और दिखाए गए हैं.

Khan Sir LIVE: आज अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे खान सर
कोचिंग फायरिंग मामले में आज पटना सिविल कोर्ट में खान सप एंटी स्पेट्री बेल फाइल करेंगे. उनके वकील अरविंद कुमार बेल फाइल करंगे. ज्ञान बिन्दु के डायरेक्टर रौशन आनंद इस विवाद के बाद जेल में हैं. फायरिंग का वीडियो आने के बाद खान सर के ऊपर भी एफआईआर दर्ज हुई है. अभी तक पटना पुलिस ने खान सर की गिरफ्तारी नहीं की है. वही ज्ञान बिंदु कोचिंग का कहना है कि अगर खान सर की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग धरना प्रदर्शन करेंगे. अब आगे आज देखना होगा कि क्या खान सर को बेल मिलती है या पटना पुलिस उन्हें अरेस्ट करेगी?
INDIA Alliance Meeting LIVE: कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दोपहर 12 बजे शुरू होगी इंडिया गठबंधन की बैठक
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होने वाली इस बैठक को विपक्षी एकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब गठबंधन में शामिल दल केंद्र सरकार के खिलाफ अपने सहयोग और तालमेल को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं.
INDIA Bloc Meeting LIVE: दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की बैठक
दिल्ली में आयोजित होने वाली 'इंडिया' ब्लॉक की बैठक में 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है. कांग्रेस का कहना है कि अलग-अलग राजनीतिक विचारधाराओं के बावजूद विपक्षी गठबंधन एकजुट है. 'इंडिया जनबंधन' नाम से बुलाई गई इस बैठक में गठबंधन की आगे की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है. बैठक में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के बीच समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.