विज्ञापन

15 साल की उम्र में इतनी फिटनेस! वैभव सूर्यवंशी का डाइट और ट्रेनिंग रूटीन कितना अलग है?

15 साल के वैभव सूर्यवंशी की फिटनेस का राज क्या है? मटन-पिज्जा छोड़ बैलेंस डाइट, अंडे-ओट्स से लेकर जिम तक उन्होंने अपनी डाइट और वर्कआउट में क्या बदलाव किए हैं? जानें IPL स्टार का नो-सप्लीमेंट ट्रेनिंग रूटीन.

15 साल की उम्र में इतनी फिटनेस! वैभव सूर्यवंशी का डाइट और ट्रेनिंग रूटीन कितना अलग है?
वैभव ने IPL 2026 एलिमिनेटर में 29 गेंदों पर 97 रन ठोककर इतिहास रच दिया.

आज के समय में कम उम्र में फिट और अनुशासित रहना आसान नहीं है, खासकर तब जब जंक फूड और स्क्रीन टाइम लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हों. लेकिन, 15 साल के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी अपनी फिटनेस, अनुशासन और विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. आईपीएल में बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ लंबे छक्के लगाने वाले वैभव की ताकत सिर्फ टैलेंट नहीं, बल्कि उनकी सख्त डाइट और ट्रेनिंग रूटीन भी है. कम उम्र में जिस तरह उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया है, वह कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुका है. रिपोर्ट्स और इंटरव्यूज में उनके कोच और पिता ने बताया है कि वैभव ने फिट रहने के लिए अपनी पसंदीदा चीजें तक छोड़ दीं. आइए जानते हैं आखिर वैभव सूर्यवंशी की डाइट और ट्रेनिंग रूटीन में ऐसा क्या खास है, जिसने उन्हें इतनी कम उम्र में इतना फिट बना दिया.

फिटनेस के लिए छोड़ा जंक फूड

वैभव के बचपन के कोच मनोज ओझा ने बताया कि वैभव को मटन और पिज्जा बहुत पसंद था, लेकिन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्होंने इन चीजों को अपनी डाइट से हटा दिया.

उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने दैनिक जागरण को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वैभव अब बैलेंस डाइट लेते हैं और रेगुलर जिम भी जाते हैं. फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्होंने अपनी कई पसंदीदा चीजें कम कर दीं. रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि उन्होंने बिहार की मशहूर डिश लिट्टी-चोखा तक सीमित कर दिया ताकि शरीर हल्का और फिट रहे.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसी है वैभव की डाइट?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव की डाइट अब पूरी तरह स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन के हिसाब से तैयार की जाती है. उनकी डाइट में हाई प्रोटीन, हेल्दी कार्ब्स और भरपूर हाइड्रेशन शामिल है.

उनकी डाइट में शामिल होता है:

  • अंडे और ओट्स
  • दाल, पनीर और चिकन
  • ब्राउन राइस और साबुत अनाज
  • ताजे फल
  • इलेक्ट्रोलाइट्स और भरपूर पानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, वह तला-भुना और ज्यादा मीठा खाना कम खाते हैं. इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता और स्टैमिना बेहतर रहता है.

नो फैंसी फूड वाला फिटनेस मंत्र

कुछ इंटरव्यूज और सोशल मीडिया क्लिप्स में यह भी सामने आया कि वैभव की ताकत किसी महंगे सप्लीमेंट या विदेशी डाइट से नहीं आती. उनकी फिटनेस का आधार घर का खाना और रेगुलर ट्रेनिंग है. वैभव की फिटनेस का सबसे खास पहलू यह है कि वह किसी महंगे सप्लीमेंट या फैंसी डाइट पर निर्भर नहीं हैं. उनका फोकस साधारण लेकिन पौष्टिक घर के खाने पर रहता है.

यही वजह है कि कम उम्र में भी उनकी एनर्जी और रिकवरी काफी अच्छी मानी जाती है. मैदान पर लंबे समय तक एक्टिव रहने में यह डाइट अहम भूमिका निभाती है.

ट्रेनिंग रूटीन कितना कठिन है?

वैभव का ट्रेनिंग शेड्यूल भी काफी सख्त माना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह रोज कई घंटों तक नेट प्रैक्टिस करते हैं. इसके अलावा उनकी फिटनेस ट्रेनिंग में रनिंग, स्ट्रेंथ एक्सरसाइज और जिम वर्कआउट भी शामिल हैं.

उनके परिवार ने घर के पास प्रैक्टिस नेट तक बनवाया ताकि अभ्यास लगातार जारी रह सके. यही लगातार मेहनत उनकी बल्लेबाजी में भी दिखाई देती है.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Suryavanshi Diet, Teen Cricketer Fitness, IPL Young Player Diet, Cricket Training Routine, Vaibhav Suryavanshi Workout
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com