विज्ञापन

IPL 2026: बिना ओपनिंग सेरेमनी के खेला जाएगा आईपीएल? जानें क्यों BCCI ने उठाया यह बड़ा कदम

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी को नहीं करने का फैसला लिया है. 

IPL 2026: बिना ओपनिंग सेरेमनी के खेला जाएगा आईपीएल? जानें क्यों BCCI ने उठाया यह बड़ा कदम
आईपीएल के सभी टीमों के कप्तान

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल (IPL) में इस बार ओपनिंग सेरेमनी को नहीं करने का फैसला लिया है. जिससे हर कोई हैरान है. मगर इसके पीछे की वजह जानकर आप भी बोर्ड के फैसले को सैल्यूट करेंगे. पिछले साल आरसीबी (RCB) के चैंपियन बनने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ मच गया था. जिसमें 11 मासूम लोगों की मौत हो गई थी. उन्हीं मासूमों को ट्रिब्यूट देने के लिए बोर्ड की तरफ से यह फैसला लिया गया है.

बीसीसीआई सचिव का बयान 

इस मुद्दे पर बातचीत करते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'पिछले साल चार जुन को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार आईपीएल की शुरुआत में कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा. बीसीसीआई की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई कल्चर और एंटरटेनमेंट शो नहीं किया जाएगा. हालांकि, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल इस बार एक बड़ी क्लोजिंग सेरेमनी की तैयारी कर रही है, जो कि फाइनल मुकाबले के दिन किया जाएगा.'

आईपीएल 2019 की शुरुआत में भी नहीं हुआ था कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम

यह पहला मौका नहीं है जब आईपीएल का आगाज बिना ओपनिंग सेरेमनी के होगा. 2019 में भी टूर्नामेंट का आगाज बिना किसी सांस्कृतिक या मनोरंजन कार्यक्रम के हुआ था. पिछले सीजन में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, गायिका श्रेया घोषाल और करण औजला के साथ-साथ अभिनेत्री दिशा पटानी ने ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाया था.

ओपनिंग मैच से पहले मैदान में मौन रखेगी आरसीबी

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच से पहले आरसीबी की टीम भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखेगी. यहीं नहीं स्टेडियम में 11 सीटें उनकी याद में हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2026: बिना ओपनिंग सेरेमनी के खेला जाएगा आईपीएल? जानें क्यों BCCI ने उठाया यह बड़ा कदम
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com