विज्ञापन
This Article is From Mar 15, 2024

"सोशल मीडिया पर आप ...", इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ऋषभ पंत ने इंटरव्यू के दौरान ऐसे किया स्लेज, Viral Video

Rishabh Pant on Michael Vaughan, आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. आईपीएल 2023 मेंं दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 2 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ खेलने वाली है.  पंत को लेकर फैन्स काफी उत्साहित हैं.

"सोशल मीडिया पर आप ...", इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को ऋषभ पंत ने इंटरव्यू के दौरान ऐसे किया स्लेज, Viral Video
Rishabh Pant on Michael Vaughan Sledge: पंत ने माइकल वॉन के लिए मजे

Rishabh Pant viral moment with Michael Vaughan: ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पूरी तरह से फिट हो गए हैं और वो आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आएंगे. पंत के आईपीएल  (Pant IPL) खेलने से फैन्स काफी खुश हैं. आईपीएल के बाद टी-20 वर्ल्ड कप भी खेला जाने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि टी-20 वर्ल्ड कप में भी पंत खेल सकते हैं. वहीं, माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट के साथ हाल ही में क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट के एक एपिसोड में, पंत ने बात की और बातचीत के दौरान इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को मजाकिया अंदाज में स्लेज किया. दरअसल, शो के होस्ट गिलक्रिस्ट ने पंत से वॉन को स्लेज करने के लिए कहा,  इसपर पंत ने रिएक्ट किया और तुरंत ही कहा, 'मैं (वॉन से) कहूंगा कि आप सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहे हैं."

Video- शेर भूखा है...622 दिन बाद एक्शन में आते ही 'मिरेकल मैन' ऋषभ पंत ने की छक्कों की बारिश, अब आएगा IPL में तूफान, Video

पंत का यह अंदाज माइकल वॉन को भी पसंद आया. वहीं,  जब पंत से गिलक्रिस्ट को स्लेज करने के कहा गया तो उन्होंने बस इतना कहा- ''वह अपने क्षेत्र में हैं, आप इस तरह के लोगों को परेशान नहीं कर सकते.. मैं उनसे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता." सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

बता दें कि पंत ने आईपीएल के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है, हाल ही में पंत प्रैक्टिस करते नजर आए थे. प्रैक्टिस के दौरान पंत अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. दिल्ली कैपिटल्स ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था. वीडियो में पंत अपने ही अंदाज में छक्कों की बरसात करते हुए नजर आए हैं. पंत प्रैक्टिस के दौरान पहले जैसे अंदाज में नजर आए हैं. अब देखना होगा कि आईपीएल में पंत किस तरह का परफॉर्मेंस कर पाते हैं.

कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई ने पंत को पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया था और प्रेस रिलीज में कहा था कि पंत आईपीएल के लिए पूरी तरह  से फिट हैं. आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने वाला है. आईपीएल 2023 मेंं दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 2 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ खेलने वाली है.  

यह भी पढ़ें: "यह फैसला बिल्कुल...", रोहित को हटाकर हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर युवराज सिंह का माथा ठनका, रिएक्शन ने मचाई सनसनी

यह भी पढ़ें: "IPL खेलने के लिए फेक इंजरी का बहाना ..." सोशल मीडिया पोस्ट को लाइक कर मोहम्मद शमी ने खड़ा किया बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Michael Vaughan, Rishabh Rajendra Pant, Adam Gilchrist, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com