विज्ञापन

हम तीन में न तेरह में, हमारा क्या लेना, फैसला कोर्ट का है... अनंत सिंह के सरेंडर वाले आदेश पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार

सरकार द्वारा बचाए जाने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि सरकार ने किसी को कभी नहीं बचाया है, ये आरोप कोई नहीं लगा सकता. अगर किसी के पास साक्ष्य है तो दिखाए. गलत बात कहकर सरकार को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी.

अनंत सिंह पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया
  • सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में एक दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है
  • जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है और आरोप निराधार हैं
  • नीरज कुमार ने कहा कि ये साबित हो गया है कि न्यायपालिका में न्याय मिलता है
पटना:

JDU से निष्कासित बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट ने 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. इस पर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दुलारचंद हत्याकांड पर कोर्ट ने फैसला दिया है, इससे उनका क्या लेना-देना है. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दुलारचंद के नीरज कुमार नाम के पोते ने दायर की और आरोप उन पर लगाए गए, उनका नाम फालतू में ही चलाया जा रहा है.

हम तीन में न तेरह में, हमारा क्या लेना-देना

नीरज कुमार ने कहा कि दुलारचंद की हत्या हुई, उसके परिजन संभवतः  नीरज कुमार हैं. मेरे ऊपर आरोप लगाए गए. हम तीन में न तेरह में, मेरा क्या लेना-देना इससे. मेरे बच्चे पर टिप्पणी की गई. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले का जो भी अवलोकन किया है इससे पता चलता है कि इस देश में न्याय जिंदा है. जो लोग न्यायपालिका पर सवाल करते हैं और लोकतंत्र पर खतरे की बात करते , इस फैसले से उन लोगों को करारा जवाब मिला है. उनको पता चल गया है कि न्यायपालिका के अंदर न्याय मिलता है. 

अदालत के फैसले पर टिप्पणी ठीक नहीं

जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि याचिकाकर्ता कोई और है और अनंत कुमार को सरेंडर करने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया है. नीरज कुमार ने कहा कि इस मामले में सरकार का कोई योगदान नहीं है. किसी और का परिवार याचिकाकर्ता है और मेरा नाम चलने लगा. ये फैसला कोर्ट का है. कोर्ट के फैसले पर कोई भी टिप्पणी करना सही नहीं है.

सरकार ने किसी को कभी नहीं बचाया

सरकार द्वारा बचाए जाने के सवाल पर नीरज कुमार ने कहा कि सरकार ने किसी को कभी नहीं बचाया है, ये आरोप कोई नहीं लगा सकता. अगर किसी के पास साक्ष्य है तो दिखाए. गलत बात कहकर सरकार को बदनाम करने की साजिश सफल नहीं होगी. जैसा करेंगे वैसे परेशानी में पड़ेंगे.ये फैसला तो कोर्ट का है. 

अनंत सिंह और नीरज कुमार का क्या है विवाद?

बता दें कि पटना ग्रेजुएट की MLC सीट को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद देखने को मिला था. इस सीट पर नीरज कुमार ने चुनाव लड़ रहे थे. लेकिन  अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर जन सुराज उम्मीदवार डॉ. अनुज कुमार सिंह का समर्थन किया तो मामला गरमा गया था. बता दें कि दोनों ही नेता एक दूसरा का विरोध सार्वजनिक तौर पर खुलकर करते रहे हैं. उनके तल्ख रिश्तों की बात जगजाहिर है.

ये भी पढे़ं-फिर जेल जाएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट से झटका, एक दिसंबर तक करना होगा सरेंडर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU MLA Anant Singh, Bihar News, Dularchand Murder Case Updates, Supreme Court, Neeraj Kumar Jdu Mlc
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com