विज्ञापन

अंगद का उदाहरण और अर्जुन वाला उपदेश, 2014 को किया याद; अमित शाह ने यूपी भाजपा में कैसे भरा जोश

अमित शाह ने कहा कि 2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे. बहुत निराशा थी. मैं तहसील तक गया. संगठन ठीक हो गया तो जीत मिली.

अंगद का उदाहरण और अर्जुन वाला उपदेश, 2014 को किया याद; अमित शाह ने यूपी भाजपा में कैसे भरा जोश
  • अमित शाह ने UP भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को तीसरी बार सरकार बनाने का आह्वान किया
  • उन्होंने 2014 के चुनावी दौर को याद करते हुए भाजपा की यूपी में जोरदार वापसी का उदाहरण पेश किया
  • 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा ने 37 सीटें जीतकर यूपी में सबसे बड़ी पार्टी बनकर भाजपा को चुनौती दी
नई दिल्ली:

उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में होम मिनिस्टर अमित शाह लखनऊ पहुंचे थे. शु्क्रवार को गृह मंत्री ने कार्यसमिति में आए भाजपा नेताओं का हौसल बढ़ाया और तीसरी बार भाजपा को सत्ता में लाने के लिए जुटने का आह्वान किया. उन्होंने यूपी में भाजपा की सरकार को अंगद का पैर बताया तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को अर्जुन बन जाने की प्रेरणा भी दे गए. अमित शाह ने कहा, 'आप कमर कस लो. अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो. हमें सरकार बनानी है.' इस तरह अमित शाह ने भाजपा के लोगों के सामने स्पष्ट लक्ष्य रखा और इधर-उधर की बात न करते हुए सीधे सरकार को फिर से वापस लाने के मिशन पर जुटने को कहा. 

यही नहीं उन्होंने 2027 के चुनाव के लिए फ्लैशबैक में जाते हुए 2014 को याद किया. तब वह यूपी के प्रभारी बने थे और नरेंद्र मोदी ने वाराणसी सीट चुनी थी. भाजपा लंबे समय बाद यूपी में वापसी की राह देख रही थी और नतीजा आया तो यह सामान्य वापसी नहीं थी बल्कि धमाकेदार कमबैक था. इस धमाकेदार कमबैक की गूंज दिल्ली तक दिखाई थी और यह जलवा लगातार कायम रहा. लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को झटका लगा. सपा 37 सीटें जीतकर राज्य में सबसे ज्यादा लोकसभा सांसदों वाली पार्टी बन गई. यह स्थिति असहज करने वाली थी. अब विधानसभा की बारी है तो भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. 

ऐसे में अब फिर से अमित शाह ने 2014 का उदाहरण दिया है. उन्होंने याद करते हुए कहा, '2014 में हमारे केवल 44 विधायक थे. बहुत निराशा थी. मैं तहसील तक गया. संगठन ठीक हो गया तो जीत मिली.' उन्होंने पार्टी वर्कर्स को आंकड़ों के जरिए विस्तार से समझाया, '2014 में यूपी में 41 प्रतिशत वोट के साथ 73 सीट जीतीं. 2017 में नोटबंदी हुई थी तो अखिलेश को रात भर नींद नहीं आ ई थी. हमने 40 प्रतिशत वोट लेकर 312 सीट जीती थीं.' इसके अलावा तारीख पर भी बात हुई. अमित शाह ने कहा कि यूपी में 30 अक्टूबर का बड़ा योगदान है. आज के दिन 1990 अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं. 

अखिलेश और राहुल पर बरसे, बोले- 30 साल तक ऐसे ही चलेगी सरकार

उन्होंने अखिलेश यादव पर बरसते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि आप किस मुंह से सरकार बनाने की बात करते हैं. आपने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, हमने राम मंदिर बनाया. आपकी तीसरी पीढ़ी को भी जनता माफ नहीं करेगी. इस दौरान उन्होंने यह भी वादा किया कि यूपी में तीसरी बार सरकार बनी तो यूसीसी लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबू अभी 30 साल तक कोई और सरकार नहीं आने वाली. यूपी में भाजपा अंगद का पैर है. उसे कोई नहीं हिला सकता. आप कमर कस लो, अर्जुन की तरह मछली की आंख पर नजर रखो. हमें सरकार बनानी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amit Shah, Amit Shah News, Amit Shah News In Hindi, Amit Shah News Latest, Amit Shah News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com