विज्ञापन

Gold Silver Crash: चांदी एक झटके में 4,000 रुपये गिरकर ₹1.85 लाख पर आई, सोना भी हो गया सस्ता, जानें ताजा भाव

Gold-Silver Price Fall: त्योहारी सीजन में सोने-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी... औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी के दाम,जानिए दिल्ली-मुंबई समेत आपके शहर में आज सोने-चांदी का ताजा भाव क्या है .

Gold Silver Crash: चांदी एक झटके में 4,000 रुपये गिरकर ₹1.85 लाख पर आई, सोना भी हो गया सस्ता, जानें ताजा भाव
Gold silver price today in India, Oct 30: त्योहारी सीजन के बीच MCX में सोना और चांदी दोनों के भाव धड़ाम हो गए हैं.
NDTV इंडिया

Gold Silver Price Today, October 30: दीवाली और धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खरीदारी का सुनहरा मौका है. आज शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट (Gold-Silver Prices Drop) देखने को मिली है. सुबह-सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना-चांदी दोनों देखते ही देखते क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गया. MCX पर चांदी जहां एक झटके में 4,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोने की कीमत में भी  बड़ी गिरावट आई है. ऐसे में अगर आप त्योहारों पर सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले आज के ताजा भाव जरूर चेक कर लें.

MCX पर चांदी ₹4,000 से ज्यादा टूटी, सोना भी हुआ और सस्ता

आज MCX पर 4 दिसंबर 2026 एक्सपायरी वाली चांदी की कीमतों में 2.17% की और बड़ी गिरावट दर्ज की गई. चांदी 4,111 रुपये और टूटकर ₹1,85,342 प्रति किलोग्राम पर आ गई है. दूसरी तरफ, सोने के भाव में भी कमजोरी आई है और यह 836 रुपये यानी 0.59% गिरकर ₹1,41,760 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का रेट कितना घटा?

रिटेल मार्केट में सोना 24 कैरेट और 22 कैरेट में मिलता है. 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है, जबकि 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर ज्वेलरी बनाने में होता है. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,42,210 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,30,359 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं, इंडियन बुलियन एसोसिएशन (IBA) के मुताबिक, 999 फाइन चांदी की कीमत ₹1,87,530 प्रति किलोग्राम है.

दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में आज सोने के भाव

अगर आप अपने शहर में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो 30 अक्टूबर के 24 और 22 कैरेट गोल्ड के लेटेस्ट रेट यहां चेक कर लें..

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,41,710 और 22 कैरेट का भाव ₹1,29,901 प्रति 10 ग्राम है.
  • मुंबई में 24 कैरेट सोना ₹1,41,960 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,130 प्रति 10 ग्राम है.
  • बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना ₹1,42,070 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,231 प्रति 10 ग्राम है.
  • कोलकाता में 24 कैरेट सोना ₹1,41,750 और 22 कैरेट सोना ₹13,693 प्रति 10 ग्राम है.
  • हैदराबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,170 और 22 कैरेट की कीमत ₹1,30,323 प्रति 10 ग्राम है.
  • में चेन्नई: 24 कैरेट सोना ₹1,42,350 और 22 कैरेट सोना ₹1,30,488 प्रति 10 ग्राम है.

देश के बड़े शहरों में आज चांदी का भाव कितना है?

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है. 30 अक्टूबर को अलग-अलग शहरों में चांदी के भाव इस तरह हैं..

मुंबई: ₹1,87,170 प्रति किलोग्राम.
नई दिल्ली: ₹1,86,850 प्रति किलोग्राम.
बेंगलुरु: ₹1,87,320 प्रति किलोग्राम.
कोलकाता: ₹1,86,120 प्रति किलोग्राम.
हैदराबाद: ₹1,86,930 प्रति किलोग्राम.
चेन्नई: ₹1,87,710 प्रति किलोग्राम.

सोने-चांदी ने अब तक कितना रिटर्न दिया?

पिछले साल सोने की कीमतों में 1979 के बाद की सबसे मजबूत तेजी देखने को मिली थी. अब तक इसमें 75% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. हालांकि, हाल के महीनों में सेफ हेवन डिमांड और ग्लोबल आर्थिक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों में तेजी कुछ धीमी हुई है.

दूसरी तरफ, चांदी की कीमतों में इससे भी ज्यादा उछाल आया है. मजबूत मांग और करेंसी में उतार-चढ़ाव के चलते चांदी का भाव 2023-24 में करीब ₹78,600 प्रति किलोग्राम से बढ़कर अक्टूबर 2026 में ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गया था.

यह भी पढ़ें | BMC कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, 33,000 रुपए बोनस का ऐलान, सैलरी के साथ इस दिन खाते में आएंगे पैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold-Silver Price Crash, Gold Silver Crash, Gold Silver Price Today, Gold Silver Rate Today, MCX Gold Silver Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com