इंग्लैंड में खेले जा रहे टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी ओवरों में टीम इंडिया की तूफानी बल्लेबाज रिचा घोष (34 रन, 17 गेंद, 5 चौके, 1 छक्का) ने पड़ोसी देश के बॉलरों की जमकर ठुकाई की. और देखते ही देखते उम्मीद से कम स्कोर पर सिमटती दिखाई पड़ रही भारतीय टीम ने कोटे के 20 ओवरों में 6 विकेट पर 170 का स्कोर खड़ा किया, तो सोशल मीडिया घोष के तेवरों पर फिदा हो गया. और उनकी तारीफ में देखते ही देखते कमेंटों की बाढ़ आ गई.
पहली ही गेंद पर इरादे साफ
रिचा घोषत भारती फुल्माली के आउट होने के बाद 15वें ओवर में मैदान पर उतरी थीं. और खेली पहली ही गेंद पर प्वाइंट से कट करके घोष ने बाउंड्री हासिल करके पाकिस्तानियों को मैसेज भेज दिया कि उनकी धुलाई अब यहां से और अच्छी तरह होने जा रही है. और फिर उन्होंने पाक बॉलरों का ऐसा बैंड बजाया कि भारत का स्कोर आखिरी में एकदम से ऊपर किसी रॉकेट सा चढ़ गया. और उनकी इस पारी से फैंस का दिल बाग-बाग हो गया.
WHAT A PLAYER, RICHA GHOSH 🤯🫡
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 14, 2026
- Rucha Ghosh smashed 34 runs from 17 balls against Pakistan, with strike rate of 200 including 1 six and 5 fours.🥶🔥 pic.twitter.com/xP6Dcxlqom
इसमें दो राय नहीं कि रिचा घोष की पारी ने भारत की बैटिंग खत्म होते-होते अंतर पैदा कर दिया
MATCH TURNER - RICHA GHOSH🔥
— usman (@cricbyusman) June 14, 2026
- Scored 29 runs in last two overs.
- Batted at the strike rate of 200.
- Smashed 34 runs in just 17 balls.
- Took match away from Pakistan. pic.twitter.com/zwyYaXYfSwबात बिल्कुल सही है...ज्यादातर मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ रिचा का बल्ला एकदम गदा बन जाता है
Richa Ghosh = Pakistan Women's cricket worst nightmare#INDvsPAKpic.twitter.com/aW4wp4o2uJ
— Ash (@Ashsay_) June 14, 2026निश्चित रूप से पूरे ड्रेसिंग रूम ने रिचा को लौटने पर शुक्रिया कहा होगा
Thank You Richa Ghosh, it was a brilliant inning 🔥🔥 https://t.co/G7iPZlv9Br pic.twitter.com/tTbXnIFP9r
— King In The North👑👑 (@KingInThe2North) June 14, 2026बिल्कुल यह मैच की दिशा-दशा बदलने वाली ही पारी रही, जो पाकिस्तान को भारी पड़ सकती है
RICHA GHOSH PLAYED A GAME CHANGING INNINGS FOR INDIA. 🙇♂️
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) June 14, 2026
- The Clutch Queen of India.#INDvPAK pic.twitter.com/PRC9qJsRSl
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं