RCB Won WPL 2024 Trophy: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 का खिताब जीतकर अपनी लंबे समय से चले आ रहे ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया है. जहां एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की मेंस टीम को साल 2008 से अपने पहले आईपीएल खिताब का इंतजार है तो वहीं वीमेंस टीम लीग के दूसरे ही सीजन में खिताब जीतने में सफल हुई है. रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जैसे ही स्मृति मंधाना की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया, वैसे ही टीम को दिग्गजों द्वारा बधाई दी जाने लगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी की मेंस टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या भी उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने स्मृति मंधाना एंड कंपनी को जीत की बधाई दी. विजय माल्या ने बैंगलोर को बधाई देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया.
विजय माल्या ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया,"डब्ल्यूपीएल जीतने के लिए आरसीबी महिला टीम को हार्दिक बधाई. अगर आरसीबी पुरुष टीम लंबे समय से अपेक्षित आईपीएल जीतती है तो यह एक शानदार डबल होगा. शुभकामनाएं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Heartiest congratulations to the RCB Women's Team for winning the WPL. It would be a fantastic double if the RCB Men's Team won the IPL which is long overdue. Good Luck.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 17, 2024
आरसीबी महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने खिताब जीतने के बाद कहा कि वीमेंस प्रीमियर लीग में पिछले साल की असफलता के बाद उन्हें प्रबंधन का पूरा साथ मिला. उन्होंने कहा कि 2023 के अभियान ने "हमें बहुत सी चीजें सिखाईं."
बात अगर मुकाबले की करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. इसके बाद सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग के बीच पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई है. हालांकि, इसके बाद दिल्ली की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और टीम ने 49 रनों के अंदर अपने 10 विकेट गंवा दिए. बैंगलोर को सोफी मोलिनक्स ने वापसी करवाई थी और उन्होंने अपने एक ओवर के अंदर तीन विकेट लेकर दिल्ली को शुरुआती झटके दिए. इसके बाद दिल्ली ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. बैंगलोर के लिए श्रेयांका पाटिल ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए.
इसके जवाब में बैंगलोर ने संभल कर बल्लेबाजी की और अपना लक्ष्य हासिल किया. स्मृति मंधना ने बैंगलोर के लिए 39 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सोफी डिवाइन ने 32 और एलिस पेरी ने नाबाद 35 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. बैंगलोर का यग पहला खिताब है. टीम पहली बार वीमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंची और उसने खिताब अपने नाम किया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी की मेंस टीम आईपीएल 2028 की शुरुआत के बाद से ही अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है.
यह भी पढ़ें: WPL 2024: "मैं ट्रॉफी जीतने वाली अकेली..." स्मृति मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद दिया बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: WPL 2024: जब विराट कोहली ने मंधाना एंड कंपनी को किया वीडियो कॉल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं