रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुए वीमेंर प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर लीग के दूसरे सीजन का खिताब अपने नाम किया है. यह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का पहला खिताब है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पुरुष टीम बीते 16 सालों से इसका प्रयास कर रही थी, लेकिन टीम अभी तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. हालांकि, स्मृति मंधाना की अगुवाई में महिला टीम ने वीमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे ही सीजन में खिताब जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का खिताबी जीत का सपना पूरा किया. बैंगलोर की इस जीत के बाद स्मृति मंधाना ने मैच के बाद कहा कि यह 'ई साला कप नामदे' (इस साल कप हमारा होगा) नहीं बल्कि अब यह ई साला कप नामदु (इस साल कप हमारा है) है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने खिताब जीतने के बाद कहा," भावना अभी तक खत्म नहीं हुई है. मेरे लिए भाव प्रकट करना कठिन है. एक बात मैं कहूंगा कि मुझे इस समूह पर गर्व है. हमारा बेंगलुरु चरण वास्तव में अच्छा था. हम दिल्ली आये और दो बार करारी हार हुई. हमने इसी बारे में बात की कि हमें सही समय पर कदम बढ़ाने की जरूरत है. ये टूर्नामेंट सही समय पर चरम पर पहुंचने वाले हैं. पिछले साल ने हमें बहुत कुछ सिखाया. क्या गलत हुआ, क्या सही हुआ. प्रबंधन ने बस इतना कहा कि यह आपकी टीम है, इसे (अपने तरीके से) बनाएं. उन्हें प्रणाम. आरसीबी के लिए, यह बहुत अधिक है. मैं ट्रॉफी जीतने वाली अकेली व्यक्ति नहीं हूं, टीम ने ट्रॉफी जीती है. मैं वह व्यक्ति नहीं हूं जो मैं जो महसूस करता हूं उसके बारे में बात करूं. यह शायद शीर्ष पांच में है. जाहिर तौर पर विश्व कप इसमें शीर्ष पर होगा. प्रशंसकों के लिए एक संदेश है - सबसे लॉयल फैनबेस. एक बयान जो हमेशा सामने आता है वह है ई साला कप नामदे. अब यह ई साला कप नामदु है. कन्नड़ मेरी पहली भाषा नहीं है लेकिन फैंस के लिए यह कहना महत्वपूर्ण था."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, दिल्ली कैपिटल्स से मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. दिल्ली कैपिटल्स को सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और कप्तान मेग लैनिंग ने अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की. जब लग रहा था कि बैंगलोर मैच में पिछड़ रही है तभी सोफी मोलिनक्स ने अपने एक ओवर में तीन विकेट लेकर टीम को मैच में वापसी करवाई. इसके बाद दिल्ली की बल्लेबाजी संभल नहीं पाई और टीम बिना 20 ओवर खेले सिर्फ 113 रनों पर ऑल-आउट हो गई. बैंगलोर के लिए श्रेयंका पाटिल ने 12 रन देकर 4 विकेट लिए.
दिल्ली से मिले लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैंगलोर से सधी हुई शुरुआत की. बैंगलोर को सोफी डिवाइन के रूप में पहला झटका लगा जो 32 रन बनाकर आउट हुई. वहीं स्मृति मंधाना ने 31 रनों की अहम पारी खेली. अंत में एलिसे पेरी और ऋचा घोष ने संभल कर बल्लेबाजी की और टीम को तीन गेंद रहते ही जीत दिला ही.
यह भी पढ़ें: Video: W, 0, W, W- RCB की गेंदबाज ने सभी को किया हैरान, एक ओवर में इस तरह से पलट दिया पूरा मैच
यह भी पढ़ें: WPL 2024: विराट कोहली ने मंधाना एंड कंपनी को किया वीडियो कॉल, RCB के चैंपियन बनने पर दिया ये रिएक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं