Harshit Rana Became First Indian Bowler To Took 3 Plus Wickets In All Formats Debut: हर्षित राणा ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए क्रिकेट के तीनों प्रारूप में डेब्यू करते हुए तीन उससे अधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में टेस्ट डेब्यू करते हुए 48 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे. उसके बाद हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में वह अपना पहला टी20 मुकाबला खेलने में कामयाब हुए थे. जहां पुणे में उन्होंने पहले ही टी20 मैच में 33 रन खर्च कर तीन विकेट चटकाए थे. अब वनडे में भी उनकी धारधार गेंदबाजी देखने को मिली है. नागपुर में वनडे डेब्यू करते हुए वह तीन सफलता प्राप्त करने में कामयाब हुए हैं.
डेब्यू मैच में हर्षित के शिकार बने ये बल्लेबाज
डेब्यू वनडे मुकाबले में हर्षित राणा के पहले शिकार इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट (32) बने. राणा ने उन्हें यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया. विपक्षी टीम इस बड़े झटके से उबर भी नहीं पाई थी कि ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने हैरी ब्रूक (0) को भी राहुल के हाथों कैच करते हुए पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया. मैच के दौरान उनके तीसरे शिकार ऑलराउंडर खिलाड़ी लियाम लिविंगस्टोन (05) बने. लिविंगस्टोन को भी उन्होंने राहुल के हाथों कैच आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डेब्यू मुकाबले में राणा ने लुटाए 53 रन
अपने वनडे डेब्यू मुकाबले में जरुर उम्दा गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा तीन विकेट चटकाने में कामयाब हुए हैं. मगर मैच के दौरान वह काफी महंगे भी साबित हुए. टीम के लिए उन्होंने कुल सात ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 7.57 की इकोनॉमी से 53 रन खर्च कर डाले, जो कि काफी ज्यादा है.
हर्षित राणा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें हर्षित राणा के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो वह भारत के लिए अबतक दो टेस्ट, एक वनडे और एक टी20 मुकाबला खेलने में कामयाब हुए हैं. इस दौरान उन्हें टेस्ट की तीन पारियों में चार, वनडे की एक पारी में तीन और टी20 की एक पारी में तीन सफलता प्राप्त हुई है.
यह भी पढ़ें- VIDEO: यशस्वी जायसवाल के हैरतअंगेज कैच को 100 तोपों की सलामी, जान की परवाह किए बगैर हवा में लगा दी छलांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं