Ravichandran Ashwin Picks Semifinalists For ICC Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नौवें सीजन के आगाज में अब गिनती के महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 19 फरवरी को डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची स्थित नेशनल बैंक स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मुकाबले से पूर्व टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टूर्नामेंट को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं. यही नहीं उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए उन चार टीमों का भी नाम बताया है जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में पहुंच सकती हैं.
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए आठों टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है. पहले ग्रुप में टीम इंडिया के अलावा न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम शामिल है. वहीं दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम को रखा गया है. भारतीय दिग्गज ने पहले ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड की टीम को सेमीफाइनल के लिए चुना है, जबकि दूसरे ग्रुप से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का चुनाव किया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रविचंद्रन अश्विन ने सभी टीमों की मौजूदा क्षमता और संतुलन के आधार पर उन्हें अंक भी दिए हैं. जिसमें भारत और न्यूजीलैंड की टीम को 100 में सर्वाधिक 85-85 अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं इंग्लैंड को उन्होंने 81, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 78 अंक दिए हैं.
दिलचस्प बात तो ये है कि भारतीय दिग्गज ने 70 अंकों के साथ अफगानिस्तान की टीम को पांचवें स्थान पर रखा है. दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीम क्रमशः 68, 55 और 40 अंकों के साथ छठवें, सातवें और आठवें पायदान पर काबिज है.
बातचीत के दौरान अश्विन ने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे होते तो वह टीम इंडिया को 100 में से 90 अंक दे देते. मगर वह पीठ की समस्या से बाहर हैं.
38 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'अगर बुमराह उपलब्ध होते तो मैं भारत को 90 अंक दे देता. क्योंकि उनके रहते हुए टीम इंडिया बिल्कुल अलग नजर आती है.'
यह भी पढ़ें- यूनुस खान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान के 'मैच विनर' खिलाड़ी की भविष्यवाणी की
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं