Younis Khan Predicts Match Winner Of Pakistan For ICC Champions Trophy 2025: पड़ोसी देश पाकिस्तान करीब 29 साल बाद आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है. पिछली बार पाकिस्तान में साल 1996 में आईसीसी के किसी बड़े टूर्नामेंट का आयोजन हुआ था. उसके बाद अब पीसीबी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने के लिए तैयार है. टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी 2025 से हो रहा है. जिसका फाइनल मुकाबला नौ मार्च को खेला जाएगा.
टूर्नामेंट के आगाज से पूर्व पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान यूनुस खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मौजूदा सलामी बल्लेबाज फखर जमान को ग्रीन टीम का अहम खिलाड़ी बताया है. उनका मानना है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वह पाकिस्तान की टीम को सफलता दिला सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फखर जमान ने 2017 के फाइनल मुकाबले में लगाया था शतक
बातचीत के दौरान यूनुस ने फखर के निडर बल्लेबाजी की खूब सराहना की. यही नहीं उन्होंने साल 2017 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ खेली गई उनकी उम्दा शतकीय पारी को भी याद किया. जिसके बदौलत पाकिस्तान की टीम पहली बार प्रतिष्ठित खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी.
क्रिकेट पाकिस्तान के अनुसार यूनुस खान ने कहा, 'फखर जमान एक यादगार पारी खेलकर पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जैसा कि अतीत में उन्होंने किया है.'
यूनुस खान को रास आई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तानी टीम
यही नहीं उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई पाकिस्तानी टीम की भी सराहना की है. यूनुस ने कहा, 'चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम काफी संतुलित है. हमारे पास फखर जमान, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे अनुभवी और उच्च गुणवत्ता वाले बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह टीम के लिए किफायती गेंदबाज साबित होंगे.'
यह भी पढ़ें- जहीर खान ने बताए दुनिया के उन 5 तेज गेंदबाजों के नाम, जिनका कोई नहीं था मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं