Rajat Patidar, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 फॉर्मेट के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के ही युवा स्टार बल्लेबाज रियान पराग (Riyan Parag) के नाम दर्ज था. जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 2023-24 सीजन में असम की कप्तानी करते हुए कुल 40 छक्के लगाए थे. मगर आईपीएल के जारी सीजन में बतौर कप्तान शिरकत करते हुए पाटीदार ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आरसीबी की तरफ से शिरकत करते हुए उन्होंने खबर लिखे जाने तक जारी सीजन में कुल 41 छक्के लगाए हैं.
कप्तान के तौर पर शिरकत करते हुए टी20 फॉर्मेट के एक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
41* छक्के - रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - आईपीएल - 2026
40 छक्के - रियान पराग (असम) सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 2023-24
39 छक्के - श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स) - आईपीएल - 2025
38 छक्के - विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) - आईपीएल - 2016
37 छक्के - क्रिस गेल (जमैका तैलवाह) - कैरेबियन प्रीमियर लीग - 2016
33 छक्के - क्रिस गेल (जमैका तैलवाह) - कैरेबियन प्रीमियर लीग - 2015
33 छक्के - ईशान किशन (झारखंड) - सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 2025-26
31 छक्के - डेविड वॉर्नर (सनराइजर्स हैदराबाद) - आईपीएल - 2016
31 छक्के - निकोलस पूरन (एमआई एमिरेट्स) - आईएलटी20 - 2023-24
31 छक्के - रजत पाटीदार (मध्य प्रदेश) - सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 2024-25
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खूब चला पाटीदार का बल्ला
गुजरात टाइटंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रजत पाटीदार का बल्ला आज खूब चला. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 33 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 281.81 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 93 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और नौ खूबसूरत छक्के देखने के मिले.
यह भी पढ़ें- VIDEO: हाए रे किस्मत! गेंद गई बाउंड्री लाइन के बाहर, मगर अंपायर ने साई सुदर्शन को दे दिया आउट, जानें क्यों
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं