विज्ञापन

VIDEO: हाए रे किस्मत! गेंद गई बाउंड्री लाइन के बाहर, मगर अंपायर ने साई सुदर्शन को दे दिया आउट, जानें क्यों

गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ क्वालीफायर मुकाबले में हीट विकेट होकर पवेलियन लौटे हैं.

VIDEO: हाए रे किस्मत! गेंद गई बाउंड्री लाइन के बाहर, मगर अंपायर ने साई सुदर्शन को दे दिया आउट, जानें क्यों
Sai Sudharsan

आईपीएल 2026 (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा है. जहां जीटी के बल्लेबाज साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) जिस तरह से आउट हुए हैं. उसे देख हर कोई हैरान है. लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी का आगाज करने आए सुदर्शन अच्छे टच में नजर आ रहे थे. मगर पारी का तीसरा ओवर डालने आए जेकब डफी (Jacob Duffy) की तीसरी गेंद पर वह चकमा खा बैठे. यहां गेंद उनके बल्ले से तो टकराई मगर वह अपनी बैट को हाथ में पकड़कर नहीं रख पाए. परिणाम यह रहा कि बल्ला उनके हाथ से छूट गया और उन्होंने बल्ला संभालने के बजाय रन लेने पर ध्यान केंद्रित किया. जहां उनका बैट जमीन पर टप्पा खाने के बाद स्टंप से जा टकराया. परिणाम यह रहा कि उन्हें हीट विकेट होकर पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा. इस दौरान मजेदार बात जो रही वह यह रही कि गेंद सीमा रेखा के बाहर चली गई. मगर आउट होने की वजह से यह चौका टीम को प्राप्त नहीं हुआ. 

क्वालीफायर 1 मुकाबले में 14 रन बनाने में कामयाब रहे सुदर्शन

क्वालीफायर 1 मुकाबले में विपक्षी टीम की तरफ से मिले भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करते हुए सुदर्शन से गुजरात की टीम को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी. मगर वह कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाए. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल नौ गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 155.55 की स्ट्राइक रेट से 14 रन ही बना पाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से तीन चौके देखने को मिले. 

फ्लॉप होने के बावजूद ऑरेंज कैप पर सुदर्शन का है कब्जा 

क्वालीफायर 1 मुकाबले में फ्लॉप होने के बावजूद साई सुदर्शन का ऑरेंज कैप पर कब्जा है. जारी सीजन में उन्होंने गुजरात की तरफ से कुल 15 मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 46.57 की औसत से 652 रन निकले हैं. जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल है. 100 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनके एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है. 

यह भी पढ़ें- रजत पाटीदार का विस्फोट, कोहली-पंड्या ने भी खेली उपयोगी पारी, RCB ने GT को जीत के लिए दिया 255 रन का लक्ष्य
 

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Challengers Bengaluru, Bhardwaj Sai Sudharsan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com