Probable India Squad For ICC Men's T20 World Cup 2022: टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए भारतीय टीम का ऐलान (Indian Cricket Team) जल्द होने वाला है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेलने जाएगी. भारत के लिए राहत की बात ये है कि किंग विराट कोहली (Virat Kohli) फॉर्म में लौट आए हैं. एशिया कप में विराट के बल्ले से खूब सारे रन निकले और साथ ही किंग ने अपने टी-20 इंटरनेशनल का पहला शतक भी जमाया.
T20 वर्ल्ड कप से पहले तक का यह है भारत का पूरा शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका से होगा मुकाबला
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
वहीं, 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में मिली नाकामी के पीछे छोड़कर भारतीय टीम नई रणनीति के साथ इस बार वर्ल्ड कप खेलने जाएगी. बता दें कि हाल के समय में प्रयोग के तहत कई खिलाड़ियों को टीम में आजमाया गया है. ऐसे में अब जब चयनकर्ता टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन करने बैठेंगे तो उन खिलाड़ियों को शामिल करने की कोशिश करेंगे जो टीम को टी--20 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाए.
टीम को चुनते समय चयनकर्ताओं के सामने चुनौती
बता दें कि रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) चोटिल हैं ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में उनके भरपाई कौन सा खिलाड़ी करेगा, यह काफी मुश्किल सवाल चयनकर्ताओं के सामने होंगे. इसके अलावा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) में से से किसे बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में शामिल किया जाएगा, इसके अलावा संजू सैमसन भी अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं. उम्मीद तो यही है कि पंत औऱ दिनेश को टीम में शामिल किया जाएगा और परिस्थिति के हिसाब से उनका इस्तेमाल होगा.
ओपनिंग में कोहली रोहित या फिर केएल राहुल
ओपनिंग को लेकर भी चयनकर्ता माथापच्ची करने वाले हैं. बता दें कि हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप में खेले गए मैच में कोहली और केएल राहुल ने ओपनिंग की थी, जिसमें दोनों बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. कोहली ने शतक जमाया था तो वहीं दूसरी ओर राहुल (KL Rahul) अर्धशतक जमाने में सफल रहे थे, कई पूर्व दिग्गजों का मानना है कि विराट को रोहित के साथ ओपनिंग करना चाहिए तो कुछ लोगों ने कोहली को नंबर 3 पर ही बल्लेबाजी करने की सलाह दी है.
जडेजा का कौन होगा रिप्लेसमेंट
जडेजा के चोटिल होने के बाद एक ही सवाल है कि आखिर में उनका रिप्लेसमेंट कौन होगा. वैसे, अक्षर पटेल को जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है. अक्षर गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि अक्षर को टीम में मौका मिलेगा.
दीपक हूडा और हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर
टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में 3 ऑलराउंडर को मौका दिया जा सकता है. हार्दिक तो टीम के एक्स फैक्टर हैं, उनके साथ-साथ टीम में दीपक हूडा और अक्षर पटेल टीम में अपनी जगह बना सकते हैं.
युजवेंद्र चहल बतौर स्पिनर
चहल टीम में बतौर स्पेशलिस्ट स्पिनर की हैसियत से टीम में शामिल होंगे. उनका साथ देने के लिए टीम में अक्षर पटेल होंगे. ऑस्ट्रेलिया की पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है, ऐसे में चयनकर्ता स्पिन विकल्प के बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे.
जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप और मोहम्मद शमी
देखना दिलचस्प होगा कि मोहम्मद शमी को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल किया जाता है या नहीं, एशिया कप में शमी के न चुने जाने पर पूर्व क्रिकेट पंडितों ने चयनकर्ताओं की खूब क्लास लगाई थी. वहीं, बुमराह, दीपक चाहर औऱ हर्षल पटेल के फिट होने पर देखना होगा कि क्या शमी फिर से टीम में वापस आएंगे.
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह
स्टैंड बाय
श्रेयस अय़्यर, ईशान किशन और मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर
श्रीलंका के चैंपियन बनने पर गौतम गंभीर ने लहराया श्रीलंकाई झंडा, बोले- 'सुपरस्टार टीम..'- Video
T20 WC के लिए इस दिग्गज ने सेट किया भारत का मिडिल ऑर्डर, इन दोनों विकेटकीपर को प्लेइंग XI में लिया
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं