राहुल पर बरसे अमित शाह, पूछा- "देश विरोधी ताकतों से क्यों मिलते हो?"

  • 6:29
  • प्रकाशित: अक्टूबर 22, 2026

अमित शाह राहुल गांधी पर जमकर बरसे. पूछा- राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों से क्यों मिलते हैं? वोट चोरी के झूठे आरोप लगा कर देश को गुमराह कर रहे हैं, नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं. अमित शाह बोले- "मैं कहता हूं 30 साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी. मैं कहीं नहीं जाने वाला हूं. अरे भाई अमित शाह तो यहां जन्मा है, यहां रहा और यहीं मरेगा. मुझे हर 6 महीने में विदेश नहीं जाना पड़ता. उन्‍होंने कहा कि देश की जनता के बीच में रहता हूं. जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हो, उसके आधार पर कहता हूं 2014 से 2044 तक 30 साल आपकी सरकार नहीं बनने वाली.

संबंधित वीडियो