भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Golden Duck) के लिए निश्चित रूप से समय अच्छा नहीं चल रहा है. भारतीय स्टार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में लगातार तीन बार गोल्डन डक पर आउट हो गए. जबकि देखा जाए तो वे टी20ई में टॉप के बल्लेबाज हैं. सूर्यकुमार को अभी 50 ओवर के फॉर्मेट में खुद को साबित करना बाकी है. उन्होंने 23 एकदिवसीय मैचों में 24.05 की औसत से 433 रन बनाए हैं. जो उनकी काबिलियत के हिसाब से काफी कम हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज़ में उन्हें मौका दिया गया लेकिन उनकी ख़राब फॉर्म ने उन्हें फिर से सवालों के घेरे में ला दिया है. भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्वीकार किया कि सूर्यकुमार यादव बुरे दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन उन्होंने सूर्या का समर्थन किया.
रोहित ने कहा कि "उन्होंने इस श्रृंखला में केवल तीन गेंदें खेलीं. मुझे नहीं पता कि इस पर कितना गौर करना है. ईमानदारी से कहूं तो उन्होंने तीन अच्छी गेंदें खेली. आज उनका समय अच्छा नहीं है.लेकिन आगे उसे अच्छा कैसे बनाना है वो अच्छे से जानते हैं. वे स्पिन को बी बहुत अच्छी तरह से खेलते हैं. हमने पिछले कुछ सालों में देखा है. इसलिए हमने उन्हें पहले बैटिंग के लिए नहीं भेजा और उसे अंतिम 15-20 ओवरों के लिए ये भूमिका दी. जहां वह अपना खेल खेल सके, लेकिन यह वास्तव में उनका दुर्भाग्य है कि वह केवल तीन गेंद ही खेल सके. यह किसी के भी साथ हो सकता है लेकिन क्षमता तो प्लेयर के पास हमेशा होती है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले पहले वनडे मैच में, मिशेल स्टार्क की इनस्विंग डिलीवरी पर सूर्यकुमार स्टंप के सामने गिर गए थे. दूसरे वनडे में उन्हें स्टार्क ने उसी उसी अंदाज में आउट किया. वहीं तीसरे एकदिवसीय मैच में, एश्टन एगर ने सूर्यकुमार को एक तेज गेंद पर क्लीन बोल्ड किया जो स्टंप्स पर जा लगी.इस तरह से सूर्यकुमार यादव ने ना चाहते हुए भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वे वनडे क्रिकेट इतिहास के पहले ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं जो लगातार तीन मैचों में पहली ही गेंद पर आउट हुए हों.
ये भी पढ़ें-
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं