PBKS vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ पंजाब (Punjab Kings) के बल्लेबाजों का परफॉर्मेंस बेहद ही खराब रहा और केवल 120 रन ही बना सकी. हैदराबाद को पंजाब ने 20 ओवर में 121 रनों का टारगेट दिया. ऐसे में पंजाब के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) अपने गेंदबाजों से कसी हुई गेंदबाजी की उम्मीद लगाई हुए थे, लेकिन बेयरस्टो और वॉर्नर (David Warner) ने पहले विकेट के लिए 73 रन जोड़ दिए. वॉर्नर 37 रन बनाकर आउट हुए. हैदराबाद ने शानदार शुरूआत कर पंजाब के गेंदबाजों को पूरे मैच में दवाब में रखा. यही कारण रहा कि कप्तान राहुल (KL Rahul Angry) भी मैच के दौरान आपा खोेते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर केएल राहुल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंजाब का कप्तान अपने गेंदबाज अर्शदीप (Arshdeep Singh) को फटकार लगाते दिख रहा है.
Zim vs Pak,1st T20I: कोहली का यह विराट रिकॉर्ड तोड़ने उतरे थे बाबर आजम, चूक गए और अब...
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दरअसल हैदराबाद की पारी के छठे ओवर में गेंदबाज अर्शदीप (Arshdeep Singh) से गलती हो गई और फील्ड प्लेसमेंट के उलट लेग स्टंप से बाहर फेंकी, जिसपर केएल राहुल गेंदबाज को फटकार लगाते हुए दिखे. उस समय वॉर्नर स्ट्राइक पर मौजूद थे. हालांकि कप्तान की फटकार सुनने के बाद अर्शदीप ने अगली गेंद सही दिशा मे फेंकी.
— Maara (@QuickWristSpin) April 21, 2021
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट (IPL 2021) में बुधवार को पंजाब किंग्स की पारी को 19.4 ओवर में महज 120 रन पर रोक दिया. पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया.
IPL 2021: केएल राहुल का T20 में कमाल, सबसे तेज ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने
खुरदुरी पिच पर टीम शुरू से ही रन बनाने के लिए जूझती दिखी. अभिषेक शर्मा 2 विकेट और राशिद खान (चार ओवर में 17 रन पर एक विकेट) की फिरकी गेंदबाजी का पंजाब के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था तो वहीं तेज गेंदबाज खलील अहमद ने भी धीमी गेंदों के शानदार मिश्रण से चार ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट चटकाये. पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल (22), शाहरूख खान (22) और अनुभवी क्रिस गेल (15) संक्षिप्त शुरूआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे. (भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं