विज्ञापन

419, 460, 498... अब 514, सबसे कम गेंदें खेलकर हारे ये 5 मैच, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का 'काला अध्याय'

Pakistan’s Quickest Test Defeats: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में एक पारी और 103 रनों से हराया. लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में दूसरी पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 135 रन बनाकर ऑलआउट हुई.

419, 460, 498... अब 514, सबसे कम गेंदें खेलकर हारे ये 5 मैच, टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान का 'काला अध्याय'
From Lord’s to Leeds: Pakistan’s Lowest Ball-Count Test Matches

Top 5 Fewest Balls Faced by Pakistan in Test Cricket: लीड्स 2026 के इंग्लैंड दौरे के पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की बैटिंग एक बार फिर बुरी तरह लड़खड़ा गई, टीम दोनों पारियों में कुल मिलाकर सिर्फ 514 गेंदों का सामना कर पाई और ऑल आउट हो गई. यह नतीजा अब उन पांच टेस्ट मैचों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिनमें पाकिस्तान ने सबसे कम गेंदों का सामना किया है और टेस्ट मैच हार गई थी. इस अनचाही लिस्ट में सबसे ऊपर 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट है, जिसमें पाकिस्तान की टीम सिर्फ 419 गेंदों तक टिक पाई थी. इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 225 रनों से हराया था. बता दें कि इसी मुकाबले के दौरान स्पॉट-फिक्सिंग स्कैंडल का खुलासा भी हुआ था. 

लिस्ट में दूसरे नंबर पर  हैमिल्टन टेस्ट है, साल 2001 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान केवल 460 गेंदें खेली और मैच हार गई. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को इस टेस्ट मैच में एक पारी और 185 रनों से हराया था। इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 104 और दूसरी पारी में मात्र 118 रन पर सिमट गई थी. इसके बाद नंबर 3 पर साल 2010 में नॉटिंघम टेस्ट है जिसमें  इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान 498 गेंदें ही खेल पाई थी, इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 354 रनों के बड़े अंतर से हराया था.

नंबर 4 पर साल 2026 का लीड्स टेस्ट है जो अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है, जो मुश्किल विदेशी हालात में पाकिस्तान के लगातार संघर्ष को दिखाता है. इस टेस्ट मैच को पाकिस्तान की टीम एक पारी और 103 रन से हार गई. 

नंबर 5 पर है साल 2025 में खेला गया वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच जिसे पाकिस्तान की टीम 546 गेंद खेलकर ही मैच हार गई थी. वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 120 रन से हरा दिया था. पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 154 और 133 रन बनाकर आउट हो गई थी. 

ये भी पढ़ें- वीरेंद्र सहवाग के बेटे पर भारी पड़ा पप्पू यादव का बेटा, DPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन, 1513 मिनट तक बिना आउट हुए क्रीज पर डटे रहा, इस क्रिकेटर का रिकॉर्ड नहीं टूटा

ये भी जानें-  दलीप ट्रॉफी 2026-27: वैभव सूर्यवंशी कब खेलेंगे? जानें मैच टाइमिंग, पूरा शेड्यूल, टीमें और फॉर्मेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com