विज्ञापन

राजस्थान: ड्रोन से ड्रग तस्करी में पाकिस्तान का हाथ, डीजीपी बोले-कई लिंक ट्रेस, अकाउंट्स जब्त

राजस्थान में होने वाली ड्रग्स तस्करी में सीधे तौर पर पाकिस्तान का हाथ सामने आया है. डीजीपी ने बताया कि बॉर्डर पर एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं.

राजस्थान: ड्रोन से ड्रग तस्करी में पाकिस्तान का हाथ, डीजीपी बोले-कई लिंक ट्रेस, अकाउंट्स जब्त
(सांकेतिक तस्वीर)
NDTV
जयपुर:

राजस्थान पुलिस ने सीमा पार से हो रही ड्रग तस्करी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव शर्मा बताया कि ड्रोन के जरिए हो रही तस्करी में पाकिस्तान का सीधा हाथ सामने आया है. इस नेटवर्क से जुड़े कई लिंक ट्रेस किए गए हैं, कई संदिग्धों की पहचान की गई है और अवैध फंडिंग से जुड़े अकाउंट्स को जब्त किया गया है. भारत-पाकिस्तान सीमा पर एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा, "जो सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से तस्करी हो रही है, उसमें पाकिस्तान की संलिप्तता सामने आई है. जिन-जिन केस में इस तरह की गतिविधि सामने आ रही है, उनमें शामिल लोगों को नामजद किया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी."

कैसे ट्रेस किया गया पूरा नेटवर्क?

जब उनसे पूछा गया कि क्या इस बार पूरा नेटवर्क सक्रिय था और इसे कैसे ट्रेस किया गया, तो उन्होंने कहा कि इसके लिए काफी दिनों से प्रयास किया जा रहा था. विदेशी सीमा से आने वाले ड्रोन्स और उनके द्वारा की गई ड्रॉपिंग की पूरी जानकारी जुटाई गई. इसकी गहन जांच की गई और स्थानीय स्तर पर सहयोग करने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की गई.

डीजीपी ने बताया कि यह एक लंबी पड़ताल थी. उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों के खिलाफ हम पूरी ताकत से लगे हुए हैं. ज्यादा से ज्यादा और कठोरतम कार्रवाई की जाएगी. राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें कोई समझौता नहीं हो सकता. इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है.

उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देशों के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है. चिन्हित अतिक्रमणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है. कुछ जगहों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि कुछ जगहों पर कार्रवाई अभी जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Pakistan, Drugs Issue, Drug Smuggling, Drug Seized
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com