भारतीय टीम के होनहार क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने बेहद की कम समय में अपनी दमदार बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीता है. जल्द ही वह रणजी ट्रॉफी 2026-27 में नजर आने वाले हैं. टूर्नामेंट का आगाज हो, उससे पहले 24 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने दिल की एक बात बताते हुए सबको चौंका दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपनी फेवरेट टीम का नाम बताया है. उन्होंने लिखा है, 'मुंबई के लिए खेलना हमेशा अच्छा लगता है.'
टेस्ट टीम के अभिन्न अंग हैं यशस्वी
यशस्वी जायसवाल मौजूदा समय में भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट फॉर्मेट के अभिन्न अंग हैं. देश के लिए रेड बॉल क्रिकेट में खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल 31 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 57 पारियों में 47.49 की शानदार औसत से 2612 रन निकले हैं. जिसमें सात शतक और 13 अर्धशतक शामिल है. 214 रनों की खेली गई नाबाद दोहरी शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च दोहरी शतकीय पारी है.
वनडे और टी20 टीम में नियमित जगह बनाने के लिए जूझ रहे हैं यशस्वी
होनहार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट फॉर्मेट में जहां अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. वहीं वनडे और टी20 टीम में जगह बनाने के लिए वह अब भी संघर्ष कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक देश के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रमशः छह और 23 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से वनडे की छह पारियों में 71.25 की औसत से 285 और टी20 की 22 पारियों में 36.15 की औसत से 723 रन निकले हैं.
रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए मुंबई की टीम
सिद्धेश लाड (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, आयुष म्हात्रे (उपकप्तान), दिव्यांश सक्सेना, मुशीर खान, सरफराज खान, सुवेद पारकर, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियान, अथर्व अंकोलेकर, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिल्वेस्टर डीसूजा और ओंकार तारमाले.
यह भी पढ़ें- 6 टीमें, 34 मैच, बाबर, राशिद, पूरन और फाफ की जंग! 21 नवंबर से शुरू हो रहा ILT20 का महासंग्राम, शेड्यूल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं