विज्ञापन

गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन, 1513 मिनट तक बिना आउट हुए क्रीज पर डटे रहा, इस क्रिकेटर का रिकॉर्ड नहीं टूटा

Records that are unlikely to be beaten: क्रिकेट में कई शानदार रन-स्कोरर, जबरदस्त हिटर्स और रिकॉर्ड तोड़ने वाले कप्तान बल्लेबाज हुए हैं, लेकिन शिवनारायण चंद्रपॉल की उपलब्धियां बिल्कुल अलग ही श्रेणी की हैं.

गेंदबाजों का सबसे बड़ा दुश्मन, 1513 मिनट तक बिना आउट हुए क्रीज पर डटे रहा, इस क्रिकेटर का रिकॉर्ड नहीं टूटा
Shivnarine Chanderpaul

Cricket rare world record: क्रिकेट में कई महान खिलाड़ी हुए हैं लेकिन टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा बल्लेबाज था जिसे आउट करना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल हुआ करता था. यूं तो महान बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ियों की नाम बड़े आसानी के साथ लिया जाता है लेकिन इन सभी बल्लेबाजों के अलावा एक ऐसा बल्लेबाज भी था जिसके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल था. दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में राहुल द्रविड़ को दीवार के नाम से जाना जाता है लेकिन उनसे पहले शिवनारायण चंद्रपॉल एक ऐसे बल्लेबाज थे जो सही मायने में 'असली दीवार' थे. 

शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज के महान पूर्व बल्लेबाज रहे हैं जो अपने बेहद अनोखे "केकड़े जैसे" स्टांस, जबरदस्त एकाग्रता और शानदार सहनशक्ति के लिए जाने जाते थे. उन्होंने 164 टेस्ट मैच खेले और 51.37 के बेहतरीन औसत से कुल 11,867 टेस्ट रन बनाए.

Latest and Breaking News on NDTV

सबसे अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड 

शिवनारायण चंद्रपॉल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने चार बार 1,000 मिनट से ज्यादा समय तक बिना आउट हुए बल्लेबाजी की है और साथ ही वे एकमात्र ऐसे बल्लेबाज भी हैं जिन्होंने बिना आउट हुए 1,000 से ज्यादा गेंदों का सामना किया है. चंद्रपॉल जब क्रीज पर आते थे तो गेंदबाज डर जाते थे. यदि शुरुआत में  चंद्रपॉल आउट हो गए थे गेंदबाज और विरोधी टीम राहत की सांस लेती थी लेकिन जब यह बल्लेबाज 5 से 10 ओवर तक क्रीज रूक जाता था तो फिर अपनी बल्लेबाजी से डटे रहने की एक अलग ही मिसाल कायम कर देता था. 

बिना आउट हुए क्रीज पर बिताया गया सबसे लंबा समय

रैंकबल्लेबाजमिनटगेंदेंरनस्कोर
1शिवनारायण चंद्रपॉल1513105136367*, 101*, 136*, 58
 
2जेक कैलिस (2001/02)1241908456    157*, 42*, 189*, 68
 
3सचिन तेंदुलकर (2003/04)1224    879497241*, 60*, 194*, 2
4राहुल द्रविड़ (2000/01)    114579147341*, 200*, 70*, 162
 
5शिवनारायण चंद्रपॉल (2007/08)1115689313107*, 77*, 79*, 50
 
6शिवनारायण चंद्रपॉल  (2007)1074677322116*, 136*, 70
 
7शिवनारायण चंद्रपॉल (2004)1031698371101*, 128*, 97*, 45
 
8

नासिर हुसैन 

(1999/2000)

1023744    23170*, 146*, 15
 
9शोएब मोहम्मद (1990/91)1007634308203*, 105

लोग उन्हें बोरिंग कहते थे.. गेंदबाजों के लिए उन्हें आउट करना नामुमकिन था

जहां दूसरे बल्लेबाज रिकॉर्ड बनाने के पीछे भागते थे, वहीं चंद्रपॉल ने बस अपना विकेट न गंवाने की ठान रखी थी, उन्होंने क्रीज पर टिके रहने को एक कला बना दिया जो गेंदबाजों के लिए एक बुरे सपने जैसा था. शिवनारायण चंद्रपॉल की बल्लेबाजी करने का स्टाइल काफी धीमा होता था. यही कारण था कि फैन्स उन्हें बोरिंग क्रिकेटर कहते थे. 

ये भी पढ़ें- Lausanne Diamond League: नीरज चोपड़ा टॉप-10 से बाहर, अरशद से भी पीछे पथिरागे! जानिए जैवलिन थ्रो इतिहास के 10 सबसे बड़े थ्रो

ये भी पढ़ें- Neeraj Chopra ! भारत में कब, कहां और कैसे देखें Lausanne Diamond League 2026 का LIVE प्रसारण?

ये भी पढ़ें- IND vs SL, 2nd Test: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका ने बदली टीम, बुलाए दो नए बल्लेबाज, 3 दिग्गज हुए बाहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivnarine Chanderpaul, West Indies, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com