भारत और पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच जब कभी भी क्रिकेट मैच होते हैं तो फैन्स के साथ-साथ खिलाड़ी भी काफी तनाव में आ जाते हैं. मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ी अपनी टीम को जीताने कि लए सारी हदें पार कर जाते हैं. कभी-कभी मैच के दौरान टीमों के खिलाड़ी आपस में बहसबाजी भी करने लग जाते हैं. 1996 विश्व कप में वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) और आमिर सोहेल (Aamir Sohail) के बीच जो झड़प हुई थी उसे आजतक कोई नहीं भूला पाया है. इसके अलावा शोएब अख्तर भी कई दफा भारतीय खिलाड़ियों से मैच के दौरान उलझते हुए देखे गए हैं. वहीं, अब पाकिस्तानी पूर्व ऑलराउंडर अजहर महमूद (Azhar Mahmood) ने एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल एक शो में पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर ने कबूला है कि मैच के दौरान वो भारतीय खिलाड़ियों को अपशब्द या गाली देने में पीछे नहीं रहते थे. पाकिस्तान की मशहूर फीमेल स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) के यू-ट्यूब शो में अजहर महमूद ने एक वाकये को याद किया और कहा कि उन्होंने मैच के दौरान भारत के दिग्गज स्पिनर अनुल कुंबले पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शो में अजहर महमूद के साथ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा भी मौजूद थे. महमूद ने उस घटना को याद करते हुए कहा कि, भारत के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान यूसुफ भाई ने कुंबले (Anil Kumble) की गेंद पर एक तगड़ा छक्का लगाया था. जिसे अनिल काफी गुस्सा हो गए थे और उन्होंने सबसे पहले यूसुफ भाई को गाली दी, जिसे मैंने सुन लिया था. ऐसे में मैंने भी उस समय रिएक्ट किया और कुंबले के लिए अपशब्द कहे थे.
शो में पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने कहा कि मुझे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के खिलाफ गेंदबाजी करना काफी अच्छा लगता था. मैं, रज्जाक और शोएब उनके खिलाफ गेंदबाजी करने से पीछे नहीं रहते थे. तेंदुलकर और बेहतरीन खिलाड़ी थे, लेकिन मैंने उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार आउट किया है. रज्जाक भी तेंदुलकर को आउट करने में ज्यादा से ज्यादा सफल रहे हैं. मुझे उन्हें बॉलिंग करना काफी आसान लगता था.
जेम्स एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रच दिया इतिहास, हासिल किए पूरे हजार विेकेट- Video
अजहर महमूद ने माना कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) को गेंदबाजी करना काफी मुश्किल लगता था. वो किसी भी गेंद पर शॉ़ट खेलने में माहिर थे. उनके खिलाफ सही लेंथ पर गेंद फेंकने हमेशा से मुझे एक चुनौती लगती थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं