विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी क्या खाते हैं? जो लगाते हैं इतने लंबे-लंबे छक्के

वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. कभी चिकन, मटन और पिज्जा पसंद करने वाले वैभव अब फिटनेस के लिए सख्त शाकाहारी डाइट फॉलो करते हैं. जानिए उनकी डाइट, फिटनेस रूटीन और क्रिकेट करियर के आंकड़े.

वैभव सूर्यवंशी क्या खाते हैं? जो लगाते हैं इतने लंबे-लंबे छक्के
वैभव सूर्यवंशी
@BCCI/X

भारत के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में किसी परिचय के मोहताज नहीं है. उनके विस्फोटक बल्लेबाजी की पूरी दुनिया दीवानी है. लोगों के जेहन में हमेशा एक सवाल आता है कि महज 15 साल की उम्र में वैभव ऐसा क्या खाते हैं. जिससे वह इतने लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. अगर आपके भी दिमाग में ये सवाल आता है तो उसका जवाब हम लेकर आए हैं. 

शुद्ध शाकाहारी हैं वैभव सूर्यवंशी

एक समय था जब वैभव सूर्यवंशी को चिकन, मटन और पिज्जा खूब पसंद आता था. वह बड़े चाव से इन सब चीजों को खाया करते थे. मगर अपनी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इन सब चीजों से अब दूरी बना ली है. 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने बताया था कि मटन और पिज्जा उसे बहुत पसंद था. मगर वजन को ध्यान में रखते हुए उसकी डाइट से ये सब चीजें हटा दी गई हैं. 

ओझा ने कहा उसे इंस्ट्रक्शन दिया गया है कि मटन नहीं खाना है. उसके डाइट चार्ट से पिज्जा भी हटा दिया गया है. अभी वह बच्चा है. इसलिए उसे पिज्जा बहुत पसंद था, लेकिन अब वह उसे हाथ भी नहीं लगाता है. 

ओझा के मुताबिक एक समय पर हम उसे जितना भी मटन देते थे. वह सब खा जाता था. इसलिए वह थोड़ा ज्यादा मोटा दिखता था. मगर भविष्य को ध्यान में रखते हुए उसने इन सब चीजों से दूरी बना ली है. 

मौजूदा समय में क्या खाते हैं वैभव सूर्यवंशी? 

वैभव सूर्यवंशी अपनी फिटनेस और रिकवरी को बेहतर करने के लिए अब बेहद अनुशासित भोजन लेते हैं. जिसमें दाल, पनीर, दूध, दही और अन्य प्रोटीन-युक्त शाकाहारी खाद्य पदार्थ शामिल हैं. जिससे उन्हें पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और वह मैदान में बड़े-बड़े शॉट लगाते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

खबर लिखे जाने तक वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 10 पारियों में 29.50 की औसत से 295 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल है. सूर्यवंशी के बल्ले से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 26 चौके और 22 छक्के निकले हैं. 

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में खबर लिखे जाने तक कुल 23 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 23 पारियों में 44.7 की औसत से 1028 रन निकले हैं. जिसमें दो शतक और छह अर्धशतक शामिल है. आईपीएल में उनके बल्ले से 96 छक्के और 81 चौके देखने को मिले है. 

यह भी पढ़ें- गुरनूर बराड़ जिसे देखकर बड़े हुए, उसे मानते हैं अपना आदर्श


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com