- जेम्स एंडरसन जैसा कोई नहीं !
- यह रिकॉर्ड तोड़ना मुश्किल ही नहीं...!
- एंडरसन का धमाके पर धमाका !
उम्र गुजरने के साथ-साथ और जवां होते जा रहे इंग्लिश के मास्टर स्विंग पेसर जेम्स एंडरसन (James Anderson's mega record) लगातार कोई न कोई बड़ा कारनामा कर रहे हैं. एंडरसन टेस्ट इतिहास में छह सौ विकेट लेने वाले गेंदबाज बनने का कारनामा तो बहुत पहले ही कर चुके थे. और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वीरवार को मैनचेस्टर में शुरू हुए दूसरे टेस्ट में मैदान पर पैर रखने के साथ ही एंडरसन ने एक और इतिहास रच दिया, जिसे मिटाने के लिए बड़ों-बड़ों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ेगा. इस इंग्लिश पेसर ने साल 2003 में जिंबाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था. और आज करीब 19 साल बाद वह दुनिया के कुछ ही चुनिंदा तेज गेंदबाजों में से एक हैं, जो 40 की उम्र पार करने के बावजूद टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं. बहरहाल, एंडरसन के कारनामे पर लौटते हैं. और वह यह है कि वह अपनी धरती पर सौ टेस्ट खेलने वाले टेस्ट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
#OnThisDay in 2020, James Anderson became the first fast bowler to reach 600 Test wickets
— Vijay Kumar (@vijayiitism) August 25, 2022
Will he get to 700? #JamesAnderson pic.twitter.com/eFB3nGFWdF
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: “आप इस तरह से रन नहीं बना सकते” विराट कोहली ने खुद के लिए कह दी बड़ी बात
दुनिया में घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के मामले में एंडरसन के बाद दूसरे पायदान पर सचिन तेंदुलकर हैं. सचिन ने भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेले जिसमें से 94 टेस्ट उन्होंने घर पर खेले. सचिन के अलावा तीसरी पायदान पर काबिज रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 92 टेस्ट मैच खेले. इस सूची में चौथी पायदान पर इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड में 91 टेस्ट मैच खेले हैं, तो इंग्लैंड के ही एलिस्टर कुक ने 89 टेस्ट मैच इंग्लैंड की धरती पर खेले थे.
बडे रिकॉर्ड की दूसरी सालगिरह पर बनाया रिकॉर्ड
जेम्स ने इंग्लिश धरती पर सौवां टेस्ट खेलने की उपलब्धि ठीक ऐसे दिन हासिल की, जब उन्होंने आज से दो साल पहले अगस्त 24 को ही टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले पहले पेसर बनने का कारनामा किया था. तब उन्होंने पाकिस्तान के अजहर अली को साउथंप्टन में टेस्ट के आखिरी दिन स्लिप में जो. रूट के हाथों लपकवाकर सफलता हासिल की थी.
...चलते-चलते यह भी भी जान लें
अपना 600वां विकेट लेने के करीब एक साल बाद भी एंडरसन 21वीं शताब्दी में अपने करियर का आगाज करने वाले खिलाड़ियों में ऐसे पहले गेंदबाज बनें, जिन्होंने प्रथम श्रेमई क्रिकेट में एक हजार विकेट पूरे किए.
यह भी पढ़ें:
* एशिया कप के लिए दुबई पहुंची टीम इंडिया, विराट के साथ दिखीं अनुष्का, तस्वीरें आई सामने
* Asia Cup से पहले बाबर आजम और विराट कोहली की मुलाकात, VIDEO हो रहा है वायरल
* विराट कोहली ने दिया आलोचकों को करारा जवाब, बोल- मैं जानता हूं कि मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं