भारतीय क्रिकेट टीम 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप 2022 के लिए दुबई पहुंच चुकी है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम 28 अगस्त को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी. सभी की निगाहें उस महामुकाबले पर है.
बड़े मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी दुबई में एक दूसरे से मिले. अफगानिस्तान की ओर से खिलाड़ी भी मौजूद थे. बीसीसीआई द्वारा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपलोड किए गए एक वीडियो में, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल को राशिद खान और मोहम्मद नबी के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है. हालांकि, विराट कोहली पर ध्यान केंद्रित किया गया था क्योंकि वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से मिले थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाल के फॉर्म के अनुसार, बाबर दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में से एक है, जबकि कोहली फिल्हाल संघर्ष कर रहे हैं. दोनों के बीच तुलना काफी पहले शुरू हो गई थी और अब इसमें तेजी आ गई है. मुलाकात के दौरान विराट कोहली ने बाबर आजम के कंधे पर हाथ रखा और ऐसा लग रहा है कि वे उन्हें शाबाशी दे रहे हैं.
देखें: दुबई में बाबर आजम से मिले विराट कोहली
Hello DUBAI 🇦🇪
— BCCI (@BCCI) August 24, 2022
Hugs, smiles and warm-ups as we begin prep for #AsiaCup2022 #AsiaCup | #TeamIndia 🇮🇳 pic.twitter.com/bVo2TWa1sz
हाल ही में ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से पहले, कोहली ने अपने मौजूदा फॉर्म की तुलना 2014 में इंग्लैंड के दौरे पर अपने संघर्षों से की. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड में उनकी विफलताओं का एक पैटर्न था, जबकि रनों की मौजूदा कमी चिंता का विषय नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं