मिशन एशिया कप के लिए टीम इंडिया निकल चुकी है और टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और ऋषभ पंत दुबई पहुँच चुके हैं. दुबई एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें इस बीच सामने आ रही हैं जिसमें भारतीय रन मशीन विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, बेटी वामिका और साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत नज़र आ रहे हैं. टीम इंडिया एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ़ मुकाबले से करगी. एशिया कप के लिए टीम के रवाना होने से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी ख़बर आई जब टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित पाए गए और अब राहुल द्रविड़ टीम के साथ नहीं जा पाए, पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वे टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे.
Rishabh Pant And Virat Kohli Reached UAE 🤗 #RishabhPant #ViratKohli @RishabhPant17 @imVkohli pic.twitter.com/9sA2rxwVDV
— _Anshuman17 (@Rishabians17) August 23, 2022
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम
एशिया कप इतिहास की सबसे सफल टीम भारत को मौजूदा सीज़न जीतने का भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने बाले मुकाबले को लेकर फैंस में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. क्योंकि लंबे समय से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज़ नहीं खेली जा रही हैं. ऐसे में दोनों देश हमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही एक-दूसरे खिलाफ़ खेलते हुए दिखाई देते हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप में हमें दो बार भिड़ती हुई नज़र आ सकती हैं. पहले लीग मुकाबलों में और बाद में एशिया कप के फाइनल में दोनों टीमों के पहुंचने की सबसे ज़्यादा सभावनाएं बताई जा रही हैं. एशिया कप का फाइनल 11 सितंबर को खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले खेले जाने हैं.
* शेन वॉटसन ने चुने टॉप 5 बेस्ट T20I खिलाडी, पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को जगह, नंबर 1 एक है यह दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं