विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2023

ODI World Cup 2023: एक साथ 10 पूर्व दिग्गजों ने की भविष्यवाणी, बताया कौन-कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में

ODI World Cup 2023 Semi Finals predictions: विश्व कप में पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. दरअसल, दोनों टीमें विश्व कप 2019 का फाइनल आपस में खेली थी जिसमें इंग्लैंड को जीत मिली थी. बता दें कि पिछले 3 विश्व कप का खिताब वही टीम जीतने में सफल रही थी जो मेजबान देश रही थी.

ODI World Cup 2023: एक साथ 10 पूर्व दिग्गजों ने की भविष्यवाणी, बताया कौन-कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में
ODI World Cup prediction, कौन सी टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में

ODI World Cup 2023 Semi Finals predictions: विश्व कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने वाला है. ऐसे में फैन्स विश्व कप के शुरू होने का बेसर्ब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि विश्व कप में पहला मैच न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा. दरअसल, दोनों टीमें विश्व कप 2019 का फाइनल आपस में खेली थी जिसमें इंग्लैंड को जीत मिली थी. बता दें कि पिछले 3 विश्व कप का खिताब वही टीम जीतने में सफल रही थी जो मेजबान देश रही थी. 2019 का विश्व कप इंग्लैंड में हुआ था जिसमें इंग्लिश टीम ने बाजी मारी थी. वहीं, 2015 का विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में हुआ था जिसमें कंगारू टीम विजेता बनी थी. वहीं 2011 का विश्व कप भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से मिलकर मेजबानी की थी जिसमें भारतीय टीम विश्व विजेता बनी थी.

वर्ल्ड कप 2023 का खिताब कौन सी टीम जीत सकती है? माइकल वॉन ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

ऐसे में अब यही उम्मीद है कि इस बार का खिताब भारतीय टीम ही जीतेगी, दरअसल, भारत इस बार मेजबान देश है और पूर्ण रूप से मेजबानी कर रहा है. वहीं, अब पूर्व दिग्गजों ने भी विश्व कप का खिताब कौन सी टीम जीतेगी, उसको लेकर अपनी राय देनी शुरू कर दी है. बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स पर 10 पूर्व दिग्गजों ने मिलकर उन 4 टीमों के नाम की घोषणा की है जो इस बार विश्व कप के फाइनल में पहुंच सकती है. 

साउथ अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने सेमीफाइनल को लेकर भविष्यवाणी की और उन 4 टीम के बारे में अपनी राय दी. कैलिस ने सेमीफाइनल के लिए भारत, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलियाई टीम को चुना है. 

एरोन फिंच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए अपनी पसंद भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को बताया है. 

क्रिस गेल- पूर्व वेस्टइंडीज धाकड़ बल्लेबाज की नजर में इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया हो सकती है. 

गौतम गंभीर- गंभीर की नजर में इस बार विश्व कप में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड की टीम पहुंच सकती है. 

सुनील गावस्कर- पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने सेमीफाइनल के तौर पर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और साउथ अफ्रीका को चुना है. 

इरफान पठान, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारत, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनलिस्ट बताया है. 

मुरली कार्तिक, पूर्व भारतीय स्पिनर कार्तिक की पसंद सेमीफाइनल के लिए भारत-पाक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम बनी है.

शेन वॉट्सन- वॉट्सन ने सेमीफाइनलिस्ट के लिए भारत,ऑस्ट्रेलिया,  इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीम को चुना है, 

संजय मांजरेकर, पूर्व भारतीय खिलाड़ी और वर्तमान में कमेंट्री करने वाले  मांजरेकर की नजर में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है. वहीं, रॉबिन उथप्पा ने सेमीफाइनलिस्ट के लिए जो चार नाम लिए हैं वो टीमें हैं ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, भारत और पाकिस्तान.

बता दें कि सभी 10 दिग्गजों को उम्मीद है कि भारतीय टीम विश्व कप के समीफाइनल में पहुंचेगी. तो वहीं शेन वॉटसन, क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, मुथैया मुरलीधरन और एरोन फिंच ऐसे पूर्व दिग्गज हैं जिन्हें लगता है कि पाकिस्तान की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंचेगी. 

इसके अलावा गौतम गंभीर, सुनील गावस्कर और इरफान पठान ऐसे दिग्गज हैं जिन्हें लगता है कि सेमीफाइनल में पाकिस्तान नहीं पहुंच पाएगी. बता दें कि विश्व कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को होने वाला है 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Sunil Gavaskar, Gautam Gambhir, Murali Kartik, Jacques Kallis, Irfan Khan Pathan, Shane Robert Watson, Sanjay Manjrekar, Christopher Henry Gayle, Robin Venu Uthappa, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com